विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chopra ने सिर्फ एक बटन पर टिका कोट पहन करा डाला बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरें देख थम जाएगी सांस

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Fri, 28 Apr 2023 08:35 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पति निक जोनस संग अपनी बेदह रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज में ...और पढ़ें

Photo Credit : Priyanka Chopra Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Priyanka Chopra Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। ग्लोबल एक्ट्रसे प्रियंका चोपड़ा आज पूरी दुनिया में अपना नाम कमा चुकी हैं। उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बनाई है। इन दिनों प्रियंका अपनी बहुप्रतीक्षित स्पाइ एक्शन वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं।

प्रियंका की 'सिटाडेल' वेब सीरीज के दो एपिसोड्स अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गये हैं। इस सीरीज के निर्माता रूसो ब्रदर्स हैं, जो अवेंजर्स जैसी फिल्मों के निर्देशक हैं। एक्टिंग के साथ प्रियंका सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। इन दिनों एक के बाद एक पीसी कई फोटोशूट कराती दिख रही हैं। इसी बीच उनका एक नया बोल्ड फोटोशूट चर्चा में आया है।

एक बटन पर टिका प्रियंका का कोट

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना नया फोटोशूट कराया है, जिनकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इन तस्वीरों में बला की हॉट नजर आ रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रियंका ने यैलो कलर के कोट कैरी किया है, जिसपर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

बता दें कि प्रियंका का ये कोट महज एक बटन पर ही टिका हुआ है। इस कोटे के साथ उन्होंने मैचिंग लॉन्ग स्कर्ट कैरी की है। साथ ही उन्होंने अपने बालों को ओपन कर स्टाइल दिया है। फोटोशूट में प्रियंका अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं।

मिनटों में वायरल हुई प्रियंका की तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा की फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। प्रियंका के फैंस उनकी इन तस्वीरों पर दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब उनकी कोई तस्वीर इतनी पसंद की गई हो। इससे पहले भी उनकी हर तस्वीर इंटरनेट पर आते ही वायरल हुई है। इसी बात से आप प्रियंका की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का आइडिया लगा सकते हैं।