निक ने धोनी, डीनो, कुणाल व ईशान संग खेला फुटबॉल मैच, प्रियंका ने किया चियर
प्रियंका चोपड़ा अगले साल अपने बॉलीवुड फैंस को ख़ुश करेंगी जब वो द स्काई इज़ पिंक से वापसी करेंगी।
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक बार फिर खबरों में हैं। लगातार सुर्खियों में रहने वाले इस कपल को मुंबई में देखा गया। सगाई के बाद निक और प्रियंका अमेरिका चले गए थे और अब मुंबई आ गए हैं। दोनों की बॉन्डिंग मुंबई में हुए फुटबॉल मैच में भी हमेशा की तरह नजर आई।
दरअसल, मुंबई में एक फुटबॉल मैच हुआ जिसमें निक जोनास ने भी हिस्सा लिया। निक के साथ मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, अभिनेता डीनो मोरिया, अभिनेता ईशान खट्टर और अभिनेता कुणाल खेमू ने भी फुटबॉल मैच खेला। इस मौके पर मैदान पर निक का पूरा साथ दिया प्रियंका चोपड़ा ने। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया जिसमें दोनों के बीच बॉन्डिंग को देखा जा सकता है।
आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 18 अगस्त को मुंबई में पूरे रीति रिवाज के साथ सगाई की थी। प्रियंका और निक को लेकर लगातार खबरें बनती रही हैं और इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। बताया जा रहा है कि जल्द दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे। फिल्मों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अब सलमान खान की फिल्म भारत का हिस्सा नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिन पहले बताया था कि, वे जल्द फिल्म द स्काई इज पिंक में काम करती नज़र आएंगी l इस फिल्म की कहानी पढ़ने के बाद वह उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्हें तुरंत समझ में आ गया कि उन्हें इस फिल्म का हिस्सा होना है l गौरतलब है कि फिल्म द स्काई इज पिंक आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 'माय लिटिल इम्फनी' नाम की एक किताब लिखी थी l
यह भी पढ़ें: महल के अंदर अक्षय कुमार कर रहे हैं अनोखी एक्सरसाइज, देखिए वीडियो
2016 में चार मार्च को रिलीज़ हुई जय गंगाजल के बाद से किसी हिंदी फिल्म में अब तक नज़र नहीं आई प्रियंका चोपड़ा अगले साल अपने बॉलीवुड फैंस को ख़ुश करेंगी जब वो द स्काई इज़ पिंक से वापसी करेंगी। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर लीड रोल में हैं l पहले इस रोल के लिए अभिषेक बच्चन को चुने जाने की ख़बर थी। इस फिल्म में आमिर खान की फिल्मी बेटी ज़ायरा वसीम को अहम् रोल मिला है l ज़ायरा जो दंगल में आमिर खान की बेटी (गीता फोगाट के बचपन) के रोल में थीं और बाद में आमिर खान के प्रोडक्शन की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार की हीरोइन l
यह भी पढ़ें: लव यात्री की रिलीज़ के दिन इन दो लोगों को ख़ुश देखना चाहती हैं वरीना