Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा के हाथ में दिखी ये रिंग, तो क्या हो गई है एंगेजमेंट

प्रियंका चोपड़ा निक जोनास के साथ पिछले महीने अमेरिका से इंडिया आई थी और गोवा भी गई थी।

By Rahul soniEdited By: Published: Wed, 15 Aug 2018 12:27 PM (IST)Updated: Thu, 16 Aug 2018 12:14 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा के हाथ में दिखी ये रिंग, तो क्या हो गई है एंगेजमेंट
प्रियंका चोपड़ा के हाथ में दिखी ये रिंग, तो क्या हो गई है एंगेजमेंट

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से खुर्खियों में बनी हुई हैं। एक तरफ सलमान खान की फिल्म भारत को छोड़ने को लेकर वो लगातार खबरों में रही हैं, वहीं प्रसिद्ध अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ अफेयर की चर्चा तो लगातार हो रही है। इस बीच एक तस्वीर सामने आई है जिसमें उन्होंने रिंग पहनी हुई है। इसके बाद से कयास लगाये जा रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा की एंगेजमेंट हो गई है।

loksabha election banner

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास दोनों की तरफ से अभी तक उनके अफेयर का एंगेजमेंट को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन तस्वीरें कुछ बोलती हैं और इस केस में भी तस्वीरों के माध्यम से यह लगातार कहा जा रहा है कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास शादी के पवित्र बंधन में बंध सकते हैं। हाल ही में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की ग्रांड पार्टी हुई जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियों ने शिरकत की थी। इस पार्टी में पहुंची कई बड़ी हस्तियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। पार्टी में पहुंची रवीना टंडन ने प्र‍ियंका चोपड़ा संग अपनी एक पाउट सेल्फी शेयर की है। दोनों के पाउट फेस से ज्यादा तस्वीर में नजर आ रही प्रियंका द्वारा हाथ में पहनी हुई रिंग। अब इस रिंग को देखकर यह लगातार कयास लगाये जा रहे हैं कि यह एंगेजमेंट रिंग हो सकती है। खैर, अभी तक इस बारे में प्रियंका की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है।

यह भी पढ़ें:  Box Office: आज से गोल्ड और सत्यमेव जयते, कौन मारेगा पहले दिन बाज़ी

Peecee and I getting our pouts in order ! 😂

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on

आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले कंगना रनौत से जब प्रियंका चोपड़ा की सगाई को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि अभी कुछ दिनों पहले ही उनकी प्रियंका चोपड़ा से बात हुई है और वह इस बात को लेकर बहुत उत्साहित हैं और खुश लग रही हैं। कंगना रनौत ने कहा था, 'कुछ दिनों पहले मेरी प्रियंका चोपड़ा से बात हुई मैंने उन्हें बधाई दी। उन्होंने इसे बहुत ही सकारात्मक तौर पर लिया। अगर ऐसा कोई भी कार्यक्रम हो रहा है तो मैं उनके साथ इस कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहूंगी क्योंकि वह बहुत ही अच्छी है और जीवन में सभी खुशियां पाने की अधिकारी हैं। वह मेरी बहुत अच्छी दोस्त है और मैं सगाई और शादियों को लेकर बहुत उत्साहित हो जाती हूं।' प्रियंका और कंगना रनौत अच्छी दोस्त हैं और दोनों ने मधुर भंडारकर की फिल्म हीरोइन में भी साथ काम किया था। 

यह भी पढ़ें:  शाहरुख़ खान की सीरियल में वापसी, ये काम कर सकते हैं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.