विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chopra Video: प्रियंका ने गोल्डन गर्ल बन ढहाया कहर, खूबसूरती देख फैंस बोले- 'हमारी देसी क्लियोपाट्रा'

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Thu, 12 Jan 2023 04:03 PM (IST)

Priyanka Chopra Video प्रियंका चोपड़ा का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्ट्रेस हाल ही में काम के ...और पढ़ें

Bollywood Actress Priyanka Chopra Viral Video, Instagram
Bollywood Actress Priyanka Chopra Viral Video, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Video: प्रियंका चोपड़ा अपनी खूबसूरती और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए हमेशा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न एक्ट्रेस का हर अंदाज काबिल-ए-तारीफ होता है। अब प्रियंका लंदन में सुर्खियां बटोर रही हैं।

प्रियंका बनी देसी क्लियोपाट्रा

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा एक मेकअप ब्रांड को प्रमोट करने लंदन गई हुई हैं। ब्रांड के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस हाई स्लिट वाले गोल्डन कलर के खूबसूरत गाउन में नजर आईं। अब उनका यह लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक फैन ने कहा कि खूबसूरती उनके सामने एक छोटा शब्द है, जितनी गॉर्जियस वह लग रही थीं। वहीं, एक अन्य फैन ने कमेंट करते हुए कहा, 'हमारी देसी क्लियोपाट्रा।'

View this post on Instagram

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

प्रियंका ने होस्ट की छेलो शो की खास स्क्रीनिंग

मेकअप ब्रांड को प्रमोट करने से पहले एक्ट्रेस छेलो शो को लेकर खबरों में बनी हुई थीं क्योंकि लंदन जाने से पहले प्रियंका ने लॉस एंजेलिस में भारत की तरफ से ऑस्कर 2023 के लिए ऑफिशियल एंट्री फिल्म छेलो शो की एक खास स्क्रीनिंग ऑर्गेनाइज की थी। जहां, फिल्म के प्रोड्यूसर डेविड दुबिंस्की (David Dubinsky), चाइल्ड आर्टिस्ट भाविन रबरी और फिल्म की बाकी टीम ने शिरकत की थी।

View this post on Instagram

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा उन स्टार्स में शामिल हैं, जो लगातार काम करने में विश्वास रखते हैं। एक्ट्रेस एक के बाद एक नए-नए प्रोजेक्ट से जुड़ती रहती हैं। प्रियंका जल्द 'एंडिंग थिंग्स', 'टेक्स्ट फॉर यू' और वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में भी काम करती हुई दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही उनके पास ‘अमेजन स्टूडियोज’ की अपकमिंग फिल्म ‘शीला’ भी है। जिसमें वह ‘मां आनंद शीला’ का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। प्रियंका की इस फिल्म को बैरी लेविनसन डायरेक्ट कर रहे हैं। प्रियंका ने फिल्म ‘शीला’ में एक्टिंग करने के अलावा इसे प्रोड्यूस भी किया है।