Move to Jagran APP

Priyanka Chopra Trolled: प्रियंका चोपड़ा को लोगों ने खूब खरी-खोटी सुनाई, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर नसीहत भी दी

Priyanka Chopra Trolled For His Luxury Cars After Support Greta Thunberg ग्रेटा थनबर्ग को सपोर्ट करने पर प्रियंका चोपड़ा का लोगों सोशल मीडिया पर खरी खोटी सुनाई है।

By Rizwan MohammadEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 12:57 PM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 01:03 PM (IST)
Priyanka Chopra Trolled: प्रियंका चोपड़ा को लोगों ने खूब खरी-खोटी सुनाई, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर नसीहत भी दी
Priyanka Chopra Trolled: प्रियंका चोपड़ा को लोगों ने खूब खरी-खोटी सुनाई, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर नसीहत भी दी

नई दिल्‍ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Trolled For His Luxury Cars After Support Greta Thunberg: पर्यावरण सुरक्षा को लेकर दुनिया भर में चर्चा का केंद्र बन चुकीं ग्रेटा थनबर्ग को सपोर्ट करने पर प्रियंका चोपड़ा का लोगों सोशल मीडिया पर खरी खोटी सुनाने के साथ ही खूब मजाक उड़ाया है। लोगों ने प्रियंका चोपड़ा की लग्‍जरी लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर रिप्‍लाई करते हुए महंगी गाडि़यांं बेचने का सुझाव भी दिया है। 

loksabha election banner

दुनियाभर में हो रहे पर्यावरण के नुकसान से लोगों को सचेत करने का काम करने वाली ग्रेटा थनबर्ग का सपोर्ट करते हुए दिग्‍गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्‍ट शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए ग्रेटा थनबर्ग को टैग करते हुए लिखा कि अपनी पीढ़ी को सबक सिखाने के लिए आपका शुक्रिया। इसे बचाना बेहद आवश्‍यक है जो जो ज्‍यादा जरूरी है। आखिर यही तो हमारे पास एक ग्रह बचा है।

प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्‍हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि लग्‍जरी लाइफ जीने वाले सेलीब्रिटीज को दुनिया बचाने का दिखावा करने का हक नहीं है। जितना कार्बन वह एक दिन में पैदा करते हैं उतना हम मुश्किल से एक साल में कर पाते हैं। एक अन्‍य यूजर ने लिखा कि गरीब आदमी पूरी जिंदगी में उतना कार्बन नहीं पैदा कर सकता है। मुझे उम्‍मीद है कि आप अपनी महंगी गाडि़यों को बेच देंगी जो खूब पेट्रोल खाती हैं और कार्बन पैदा कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हैं।

एक यूजर ने प्रियंका चोपड़ा के ट्वीट पर रिप्‍लाई करते हुए लिखा कि आप पर्यावरण बचाने के लिए अपनी रॉल्‍स रॉयस कार बेच देंगी। वहीं, एक यूजर ने प्रियंका चोपड़ा की एक पुरानी तस्‍वीर शेयर कर उनका मजाक बनाया। इस तस्‍वीर में वह पति निक जोनास के साथ हैं और पीछे लग्‍जरी गाड़ी खड़ी है। इसी तरह प्रियंका को लोगों ने उनकी पोस्‍ट पर रिप्‍लाई करते हुए खूब खरी खोटी सुनाई।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.