Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा ने फैशन अवॉर्ड समारोह में फिर पहनी अजीबो-गरीब फ्लॉवर ड्रेस, यूजर ने कहा- रणवीर सिंह से दूर रहो...

प्रियंका अब ग्लोबल सेलेब्रिटी के तौर पर अपनी पहचान दर्ज करवा रही हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में उनका स्टाइलिश और बिंदास अंदाज सामने आता है। प्रियंका अपने फैशन के लिए सराही जाती हैं तो कुछ मामलों में यूजर्स ट्रोल भी कर देते हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 08:09 PM (IST)Updated: Wed, 01 Dec 2021 07:25 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा ने फैशन अवॉर्ड समारोह में फिर पहनी अजीबो-गरीब फ्लॉवर ड्रेस, यूजर ने कहा- रणवीर सिंह से दूर रहो...
Priyanka Chopra participated in fashion award show. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों अपनी शादी को लेकर खबरों में रहीं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर अपने नाम के आगे से जोनस हटा दिया था, जिससे लोगों ने निक जोनस के साथ उनकी शादी में बिखराव के अनुमान लगा लिये। हालांकि, इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं थी। प्रियंका अब ग्लोबल सेलेब्रिटी के तौर पर अपनी पहचान दर्ज करवा रही हैं।

loksabha election banner

ऐसे में अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में उनका स्टाइलिश और बिंदास अंदाज सामने आता है। प्रियंका अपने फैशन के लिए सराही जाती हैं तो कुछ मामलों में यूजर्स ट्रोल भी कर देते हैं। प्रियंका हाल ही में ब्रिटिश काउंसिल के फैशन अवॉर्ड समारोह में शामिल हुईं, जिसके लिए उन्होंने रिचर्ड क्विन की फ्लोरल जम्पसूट जैसी ड्रेस चूज की। इस ड्रेस में प्रियंका की खूब तारीफ की जा रही है।

वहीं, कुछ यूजर्स ने उनकी खिंचाई भी की। एक यूजर ने प्रियंका को सलाह देते हुए लिखा कि वो रणवीर सिंह से दूर रहें। दरअसल, रणवीर सिंह बॉलीवुड में अपने अजीबोगरीब फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। सार्वजनिक जगहों पर भी रणवीर अलग ढंग के कपड़े पहनने से हिचकते नहीं हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

वैसे, प्रियंका और रणवीर दोनों ही इस वक्त अपनी आने वाली फिल्मों के लिए चर्चा में हैं। प्रियंका जहां हॉलीवुड फिल्म मैट्रिक्स रिसरेक्शंस में नजर आएंगी। रणवीर की फिल्म 83 रिलीज होने वाली है। दोनों ही फिल्मों की रिलीज डेट भी आसपास ही हैं। मैट्रिक्स रिसरेक्शंस जहां 22 दिसम्बर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। वहीं, 83 क्रिसमस पर 24 दिसम्बर को रिलीज होगी। 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट में नजर आयी थीं, जिसमें जोनस भाइयों निक, जो और केविन की कुछ जाने-माने कॉमेडियंस खिंचाई की थी। इस शो में प्रियंका अपनी दोनों जेठानियों सोफिया टर्नर और डैनियल के साथ मौजूद रहीं और उन्होंने भी निक की खूब खिंचाई की थी। प्रियंका इससे पहले नेटफ्लिक्स पर आयी फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आयी थीं, जिसे उन्होंने को-प्रोड्यूस भी किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.