प्रियंका चोपड़ा को लेकर बड़ी खबर, जुड़ा ओशो से यह कनेक्शन
प्रियंका चोपड़ा जल्द सोनाली बोस द्वारा निर्देशित फिल्म द स्काई इज पिंक में नज़र आएंगीl
मुंबईl बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। वे ओशो का दाहिना हाथ माने जाने वाली उतनी ही मां आनंद शीला की भूमिका निभाती नजर आएंगी।
हॉलीवुड गायक और अभिनेता निक जोनास के साथ विवाह के बंधन में बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में Ellen DeGeneres को एक इंटरव्यू दिया हैl इसमें उन्होंने मां आनंद शीला की डॉक्यूमेंट्री पर फिल्म बनाने की बात कही हैl इस बारे में बताते हुए प्रियंका चोपड़ा ने एलेन से कहा, 'मैं Barry Levinson के साथ एक फिल्म पर काम कर रही हूंl हम एक पात्र पर काम कर रहे हैं, जो कि गुरु मां शीला पर आधारित हैl जो भारत से हैं और रजनीश ओशो का दाया हाथ मानी जाती थीl इन्होंने ओशो के लिए बहुत काम किया और उन्हें अमेरिका में बहुत लोकप्रिय कियाl मुझे पता नहीं कि आपने उनके बारे में सुना है या नहीं लेकिन वह अद्भुत हैl मेरा अगला काम उस पर होगाl
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा जल्द सोनाली बोस द्वारा निर्देशित फिल्म द स्काई इज पिंक में नज़र आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम की अहम भूमिका हैl वहीं उनकी अगली हॉलीवुड की फिल्म इजंट इट रोमांटिक भी रिलीज होने के लिए भी तैयार हो गई हैl इन फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा ने शादी के पहले बहुत काम कियाl अब यह दोनों फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हो गई हैl
यह भी पढ़ें: शादी के बाद दीपिका पादुकोण को मिली नई ज़िम्मेदारी