विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाई की शादी के फंक्शन में Priyanka Chopra का जलवा, मजेंटा साड़ी में गॉर्जियस लुक से चुरा ली लाइमलाइट

Published: Sat, 24 Aug 2024 07:58 PM (IST)

गॉर्जियस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फिल्मों के अलावा अपने लुक से अक्सर लोगों का ध्यान खींचती हैं। सोशल मीडिया ...और पढ़ें

भाई सिद्धार्थ की शादी में प्रिंयका चोपड़ा
भाई सिद्धार्थ की शादी में प्रिंयका चोपड़ा

HighLights

  1. भाई की शादी के लिए मुंबई पहुंचीं प्रियंका
  2. मजेंटा साड़ी में प्रियंका का लुक वायरल
  3. 'हेड्स ऑफ स्टेट' को लेकर चर्चा में प्रियंका

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गॉर्जियस ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर ही किसी न किसी कारण सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। लॉस एंजलिस में अपना परिवार बसा चुकीं 'देसी गर्ल' प्रियंका हाल ही में भाई की शादी के फंक्शन के लिए मुंबई पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस का लुक देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

भाई की शादी के फंक्शन में शामिल हुईं प्रियंका

प्रियंका सोशल मीडिया पर एक्टिव पर्सनालिटी हैं। वह बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ अक्सर ही अपने क्यूट मोमेंट्स की फोटो शेयर करती हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस मुंबई पहुंचीं, जहां उन्होंने भाई सिद्धार्थ और उनकी मंगेतर नीलम उपाध्याय की शादी का एक फंक्शन अटेंड किया। बीती रात शुक्रवार को इस फंक्शन का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें: भाई की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचीं Priyanka Chopra, ट्रेडिशनल लुक ने खींचा फैंस का ध्यान

मजेंटा साड़ी में छाया प्रियंका का लुक

इस फंक्शन में प्रियंका ने मजेंटा कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक लग रही थी। गले में सफेद मोतियों से सजा हार, हाई बन और मैरून कलर की लिप्सटिक लगाए पहुंचीं प्रियंका की खूबसूरती से नजरें हटा पाना नामुमकिन सा है।  

इस ट्रेडिशनल लुक को कैरी करते हुए प्रियंका ने इसके साथ स्ट्रेप्स वाला स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। इस आउटफिट के साथ उन्होंने स्टाइलिश बैग कैरी किया। इसी के साथ वह हाई हील्स में भी नरजर आईं।

एक्ट्रेस ने अपने लेयर्ड नेकलेस और मैचिंग पर्ल ईयररिंग्स के साथ कम्पलीट किया। इसी स्टाइल का उन्होंने ब्रेसलेट भी पहना है।

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में

प्रियंका की अपकमिंग फिल्मों की बात करें, तो उनकी झोली में 'हेड्स ऑफ स्टेट' और मराठी फिल्म 'पाणी' है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में मधुर भंडारकर से मुलाकात की, जिसके बाद 'फैशन' के सीक्वल में उनकी कास्टिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें: डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने Priyanka Chopra से की मुलाकात, सोशल मीडिया पर तेज हुई 'फैशन 2' की चर्चा