विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chopra: काम से फ्री होकर बेटी मालती संग प्रियंका ने बिताए सुकून के पल, एकटक तस्वीर देखते रह गए फैंस

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Thu, 18 May 2023 04:30 PM (IST)

Priyanka Chopra Daughter प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को ही काफी अच्छे से मैनेज करती हैं। हाल ...और पढ़ें

Priyanka Chopra Spending Quality Time With Daughter Malti Fans Adore Citadel Actress/Instagram
Priyanka Chopra Spending Quality Time With Daughter Malti Fans Adore Citadel Actress/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Daughter Malti: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी सफलता का परचम लहराने वालीं प्रियंका चोपड़ा एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ परफेक्ट मां भी हैं। उन्हें जब भी अपने शेड्यूल से थोड़ा भी समय मिलता है, वह उसे अपनी बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा के संग बिताती हैं।

प्रियंका चोपड़ा अमेजन प्राइम वीडियो पर अप्रैल में रिलीज हुई सीरीज 'सिटाडेल' के बाद अब आगामी फिल्म 'लव अगेन' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, लेकिन इस बीच वह अपनी बेटी मालती संग समय बिताना बिल्कुल भी नहीं भूलीं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लाडली संग एक फोटो शेयर की, जिसे देखने के बाद फैंस देखते ही रह गए।

फ्री टाइम में मालती संग गेम्स खेलती दिखीं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस से जुड़े रहने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। सोशल मीडिया के जरिए वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ और निजी जिंदगी की अपडेट अपने चाहने वालों तक पहुंचाती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की।

इस फोटो में वह अपनी बेटी मालती संग कार्डबोर्ड गेम खेल रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, 'रियूनाइटेड, हमारे पास ये क्या है एमएम? आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी लाडली बेटी को प्यार से एमएम(MM) बुलाते हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हाल ही में ऐनी हैथवे और जेंडया के साथ वेनिस में बुलगारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थीं, इस दौरान मालती अपनी नानी मधु चोपड़ा संग रह रही थीं।

परिणीति चोपड़ा की सगाई के लिए आई थीं इंडिया

प्रियंका चोपड़ा इंडिया से दूर भले ही विदेश में रहती हों, लेकिन वह अक्सर सोशल मीडिया पर वह अपने देसी फैंस को कितना प्यार करती हैं, ये बताती रहती हैं। रिचर्ड मेडन के साथ अपनी सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन के लिए अप्रैल में प्रियंका चोपड़ा इंडिया आई थीं।

इसके बाद वह अपनी अन्य फिल्मों की शूटिंग और प्रमोशन के लिए विदेश रवाना हुई थीं, लेकिन 13 मई को अपनी कजिन सिस्टर परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने के लिए वह इंडिया आई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति की सगाई में नियॉन रंग की साड़ी पहनी थी। देसी गर्ल के अंदाज पर फैंस दिल हार बैठे थे।