नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Video: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं, जो काम के साथ-साथ परिवार को भी पूरा समय देती हैं। एक्ट्रेस अक्सर पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा संग अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस को अपनी अपडेट देती रहती हैं। अब देसी गर्ल ने एक बार फिर नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने हालिया वेकेशन की झलक दिखाई है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: गौतम गुलाटी ने असली विनर के नाम का किया खुलासा, सोशल मीडिया पर भड़के लोग, पूछा- कितने पैसे लिए?

मालती और निक के साथ की जमकर मस्ती

प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक मोनटाज वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में एक्ट्रेस पति और बेटी के साथ बर्फीली पहाड़ियों में मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में उनके दोस्त भी दिख रहे हैं, जिनके साथ देसी गर्ल अपना ट्रिप एंजॉय कर रही हैं। वहीं, मालती भी कई सारी फोटो वीडियो में शामिल है। एक तस्वीर में मालती जमीन पर बैठकर खेलते हुए दिख रही हैं, तो एक अन्य फोटो में टोपी लगाकर पोज दे रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "जिनसे आप प्यार करते हैं उन्हें अपने करीब रखे।"

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 Finale: फिनाले से पहले शिव ठाकरे का शो से कटेगा पत्ता ? टॉप 2 की रेस में आगे निकले ये दो खिलाड़ी

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में

प्रियंका चोपड़ा जल्द 'एंडिंग थिंग्स', 'टेक्स्ट फॉर यू' और वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में भी काम करती हुई दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही उनके पास ‘अमेजन स्टूडियोज’ की अपकमिंग फिल्म ‘शीला’ भी है। जिसमें वह ‘मां आनंद शीला’ का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। प्रियंका की इस फिल्म को बैरी लेविनसन डायरेक्ट कर रहे हैं। प्रियंका ने फिल्म ‘शीला’ में एक्टिंग करने के अलावा इसे प्रोड्यूस भी किया है। 

Edited By: Vaishali Chandra