Move to Jagran APP

प्रियंका ने प्रकाश झा संग मिलकर बनाया ये मजेदार डबस्‍मैश

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्‍म है 'जय गंगाजल'। फिल्‍म का निर्देशन प्रकाश झा कर रहे हैं। प्रियंका ने हाल ही में एक डबस्‍मैश शेयर किया है जिसमें प्रकाश झा और मानव कौल, प्रियंका का एक डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

By Tilak RajEdited By: Published: Fri, 05 Feb 2016 11:51 AM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2016 03:09 PM (IST)
प्रियंका ने प्रकाश झा संग मिलकर बनाया ये मजेदार डबस्‍मैश

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म है 'जय गंगाजल', जिसमें वह एक पुलिस ऑफिस के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा कर रहे हैं। वह फिल्म में एक पुलिसवाले के किरदार में भी नजर आएंगे। प्रियंका ने हाल ही में एक डबस्मैश शेयर किया है जिसमें प्रकाश झा और मानव कौल, प्रियंका का एक डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

loksabha election banner

सुशांत सिंह ने कर ली शादी, लेकिन अंकिता लोखंडे से नहीं...!

प्रियंका ने इस फिल्म में एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर आभा माथुर का किरदार निभाया है। आभा अपने फर्ज के लिए किसी भी हद तक गुजरने को तैयार रहती है। वह निडर और साहसी है। इस डबस्मैश में भी आभा का कुछ ऐसा ही रूप सामने आ रहा है। डबस्मैश में बोल तो प्रकाश झा और मानव कौल रहे हैं, लेकिन आवाज प्रियंका चोपड़ा की है। फिल्म में ये डायलॉग आभा माथुर बोलते हुए सुनाई देंगी। ये डायलॉग है- 'जब खाकी का रंग सही हो ना तो चाहे उसे मर्द पहने या औरत तुम जैसे नामर्दों को चुटकी में उसकी औकात दिखा देती है।'

Jitni bhi koshish kar lo B.N Singh, tum Abha Mathur nahin ban sakte!! Hahhahaha! Well done Prakash Jha & @manavkaul! If you guys think you can do better than my co-actors, then send me your own #JaiGangaajalDubsmash videos! Waiting. 1 month to go for #JaiGangaajal

A video posted by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

इस डबस्मैश के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा है- 'जितनी भी कोशिश कर लो बी एन सिंह तुम आभा माथुर नहीं बन सकते। बहुत बढि़या प्रकाश और मानव कौल।' बता दें कि प्रकाश झा फिल्म में एक बेईमान पुलिसवाले के किरदार में नजर आएंगे।

पढि़ए फिल्म 'सनम तेरी कसम' का रिव्यू

वैसे बता दें कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकन सीरियल 'क्वांटिको' की शूटिंग में बिजी हैं। इस सीरियल को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिसके बाद इसे आगे बढ़ाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.