प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की यह प्यारी सी तस्वीर, देखकर आप भी कह उठेंगे- परफेक्ट मूड
प्रियंका की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगा सकते हैं कि उनकी इस तस्वीर को सोलह लाख से ज़्यादा लोगों ने लाइक किया है।
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा का हर अंदाज़ दिलकश है और सोशल मीडिया के जरिये वो अपने फैंस को इसकी झलक भी दिखाती रहती हैं। अपने लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने अपनी एक बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।
प्रियंका की इस तस्वीर को देखकर समझा जा सकता है कि इन दिनों वो कितनी खुश हैं। प्रियंका अपनी अपकमिंग फ़िल्म 'इज़ इंट इट रोमांटिक' के प्रमोशन में जुटी हैं उसके अलावा अपने मोम की प्रतिमा बनने की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। बहरहाल, देखिये वो तस्वीर जो प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। प्रियंका की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगा सकते हैं कि उनकी इस तस्वीर को सोलह लाख से ज़्यादा लोगों ने लाइक किया है।
यह भी पढ़ें: अजय देवगन-काजोल की बेटी नीसा ने अपने लुक से फिर खींचा ध्यान, देखें लेटेस्ट तस्वीरें
ज़िंदगी से भरी इस तस्वीर में प्रियंका का अंदाज़ देखने लायक है। निक जोनस से शादी के बाद वो पहले से कहीं ज़्यादा कॉन्फिडेंट और बिंदास नज़र आने लगी हैं। आये दिन निक प्रियंका के साथ भी अपनी तस्वीरें शेयर कर बताते रहते हैं कि उनकी लाइफ भी कितनी बदल गयी है। देश-विदेश में प्रियंका की ज़बरदस्त फैन फॉलोविंग है और पिछले कुछ महीनों में इसमें और भी बढ़ोतरी हुई है। प्रियंका सोशल मीडिया की भी क्वीन हैं! उनका एक और अंदाज़ इस तस्वीर में देख सकते हैं जो उन्होंने हाल ही में शेयर किया है!