Priyanka Chopra का हो गया ये हाल, फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने उड़ाया खुद का मजाक
The Sky is Pink प्रियंका इन दिनों स्काई इज पिंक के प्रमोशन में जोर-शोर से लगी हैं। सोनाली बोस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फरहान अख्तर जाहिरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। The Sky is Pink : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म स्काई इज पिंक के प्रमोशन में जोर-शोर से लगी हैं। सोनाली बोस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फरहान अख्तर, जाहिरा वसीम और रोहित सर्राफ मुख्य भूमिकाओं में हैं। प्रियंका इसके लिए कई शहरों का दौरा कर रही हैं। वह कभी किसी रियॉलिटी शो में जाती हैं तो कभी किसी अन्य प्लेटफार्म में। इसके चलते प्रियंका और उनके कोस्टार्स की तस्वीरें इन दिनों खूब वायरल हो रही हैं। एक ऐसी ही तस्वीर प्रियंका ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। यह फोटो प्लेन की हैं। कहीं से सफर के बाद प्रियंका मुंबई लौट रही हैं। इन मजाकिया तस्वीरों के जरिए प्रियंका यह दिखाने की कोशिश कर रही हैं कि वह एक व्यस्त दिन के बाद कैसा महसूस करती हैं। इस एक्सपेक्टेशन वर्सेज रियालिटी पोस्ट को देखकर आपको भी मजा आएगा।
प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीर द स्काई इज पिंक के उनके को स्टार रोहित ने क्लिक की है। रोहित प्रमोशन के दौरान प्रियंका के साथ हैं। द स्काई इज पिंक में एक कपल की लव स्टोरी को उनकी बेटी के नजर से दिखाने की कोशिश है। प्रियंका और फरहान ने कपल और जाहिरा ने बेटी का किरदार निभाया है। जाहिरा का किरदार फिल्म में पल्मोनरी फाइब्रोसिस नामक बीमारी से पीड़ित है। यह फिल्म 11 अक्तूबर को रिलीज होगी। फिल्म में सिद्धार्थ राय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला भी हैं।