Move to Jagran APP

Priyanka Chopra On Raksha Bandhan: शादी में इस खास रस्म की तस्वीर शेयर कर प्रियंका ने लिखा,'गिफ्ट का इंतजार कर रही हूं'

प्रियंका चोपड़ा ने कल यानी रक्षा बंधन के दिन अपने इंस्टाग्राम आउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर उनकी शादी के दौरान की है। तस्वीर के साथ प्रियंका ने स्पेशल मैसेज भी लिखा है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 01:19 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 01:20 PM (IST)
Priyanka Chopra On Raksha Bandhan: शादी में इस खास रस्म की तस्वीर शेयर कर प्रियंका ने लिखा,'गिफ्ट का इंतजार कर रही हूं'
Priyanka Chopra On Raksha Bandhan: शादी में इस खास रस्म की तस्वीर शेयर कर प्रियंका ने लिखा,'गिफ्ट का इंतजार कर रही हूं'

नई दिल्ली, जेएनएन। Raksha Bandhan का त्योहार बॉलीवुड में भी काफी जोश के साथ मनाया गया है। हर किसी ने इस दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। स्टार्स ने अपने भाई बहनों के साथ इस दिन को यादगार बनाया। वहीं स्टार्स ने इन खास पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की। वहीं ​बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी रक्षा बंधन पर एक खास तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर प्रियंका की शादी के एक खास रस्म से जुड़ा है। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने स्पेशल मैसेज भी लिखा है।  

loksabha election banner

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कल यानी रक्षा बंधन के दिन अपने इंस्टाग्राम आउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर उनकी शादी के दौरान की है। इसमें वह लाल जोड़ें में दिख रही हैं। वहीं प्रियंका के भाई उनके साथ लाल चुनरी लिए चलते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर प्रियंका के बेदह ही खास पलों में से एक है।

 

View this post on Instagram

Happy Raksha Bandhan to everyone celebrating and to my incredible brood of brothers. I’ve always loved this special festival that celebrates the bond between brothers and sisters. I feel so blessed to have these wonderful, sensitive, supportive men in my corner always. I miss you all so much. Sending lots of love and hugs and oh also...as part of tradition... waiting for my gifts 😋 @siddharthchopra89

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

इस तसवीर को शेयर करते हुए प्रियांका चोपड़ा ने लिखा, 'मेरे सभी भाईयों  को इस अटूट प्यार भरे त्योहार रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे हमेशा इस खास त्योहार से प्यार था जो भाइयों और बहनों के बीच बंधन का जश्न मनाता है। मैंने हमेशा ही खुद को इन अद्भुत, संवेदनशील, हेल्पफुल पुरूषों को पाकर बहुत धन्य महसूस करती हूं। मैं आप सभी को बहुत याद करती हूं। बहुत सारा प्यार... और हां परंपरा के हिसाब से... मैं अपने गिफ्ट का इंतजार कर रही हूं।' प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही वह इस पर लगातार कमेंट्स कर उन्हें रक्षा बंधन की बधाई दे रहे हैं। 

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा स्टाइल के मामले में हमेशा ही आगे रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आएदिन प्रियंका अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल प्लेटफार्म पर शेयर करती हैं। इन तस्वीरों में उनके ग्लैमरस लुक को देखा जा सकता है। 

  Photo Credit-  Priyanka Chopra Instagram


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.