Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस में दिखती है अपने पिता की छवि, जानें क्यों?

प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस में अपने पिता अशोक चोपड़ा की छवि दिखती है। जानें प्रियंका ने ऐसा क्यों कहा?

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Wed, 25 Sep 2019 03:36 PM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2019 03:36 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस में दिखती है अपने पिता की छवि, जानें क्यों?
प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस में दिखती है अपने पिता की छवि, जानें क्यों?

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का प्रमोशन करने भारत आई हुई हैं। प्रियंका की फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी उससे पहले फिल्म के प्रमोशन के लिए वो रिएलिटी शो में जा रही हैं और इंटरव्यू दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई मिरर से बातचीत में कई ऐसे सवालों का खुलकर जवाब दिया जिसके बारे में लोग जानना चाहते थे। जैसे, उनकी को स्टार जायरा वसीम का एक्टिंग छोड़ना, प्रिंयका का सलमान की ‘भारत’ छोड़ना, निक जोनस से उनके रिश्ते और भी बहुत कुछ। प्रियंका ने हर सवाल का जवाब बड़ी सहजता से दिया।

loksabha election banner

वेबसाइट से बातचीत में प्रियंका ने बताया कि पति निक जोनस में उन्हें उनके पिता की छवि दिखती है। प्रियंका से पूछ गया क्या आप निक जोनस में अपने पिता की छवि देखती हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया, जितना ज्याद मैं उन्हें जानने लगी हूं तो ‘हां’, मुझे लगता है कि मैंने ऐसे शख्स से शादी की है जिसमें मेरे पिता की छवि है। ना सिर्फ म्यूजिक में बल्कि दोनों में और भी कई समानताए हैं। दोनों काफी सॉलिड और भरोसेमंद हैं।

'भारत' छोड़ने को लेकर दिया ये बयान :

मुंबई मिरर से बातचीत में प्रियंका ने कहा कि अगर इस मामले में किसी रिएक्शन की जरूरत थी तो वो पहले ही मिल चुका है। फिर भी मैं कहना चाहूंगी की सलमान खान कमाल हैं। मैंने हमेशा उनकी तरीफ की है। वो मेरे और निक के रिसेप्शन में भी आए थे। उसके बाद वो हमारे घर भी गए थे। इतना ही नहीं मैं उनकी बहन अर्पिता के भी काफी क्लोज हूं। इसलिए हम दोनों के बीच कोई समस्या नहीं है’। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा का निधन साल 2013 में हुआ था।

 

View this post on Instagram

My 💓

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.