Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा को 18 साल की उम्र में पैसे को लेकर मिलती थी ये धमकी

प्रियंका ने बॉलीवुड में अपने सफ़र के बारे में भी बताया और ये भी कहा कि बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के वो अपनी मेहनत से आगे आई हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Sun, 15 Oct 2017 04:04 PM (IST)Updated: Mon, 23 Oct 2017 10:50 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा को 18 साल की उम्र में पैसे को लेकर मिलती थी ये धमकी
प्रियंका चोपड़ा को 18 साल की उम्र में पैसे को लेकर मिलती थी ये धमकी

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने आज दुनिया भर में अपने काम के दम पर नाम कमा लिया है और वो लगभग रोज़ नए मुकाम हासिल करती जा रही हैं। लेकिन प्रियंका ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक नया ख़ुलासा किया है जिसके तहत पैसे को लेकर उन्हें एक समय डरा कर रखा जाता था।

loksabha election banner

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को अमेरिका में एक और सम्मान मिला। जानी मानी मैगज़ीन वैराइटी ने प्रियंका को ' पावर ऑफ़ वुमेन ' अवॉर्ड दिया। इस मौके पर प्रियंका ने बताया " ये स्ट्रगल के दिनों यानि करियर के शुरुआत की बात है। तब मैं 18-19 साल की रही हूंगी। तब मुझे कई बार ऐसी शर्तों पर काम करने के लिए मजबूर किया गया जो वाकई में हास्यास्पद थीं। मुझसे कहा जाता था कि तुम कम पैसे (मेहनताना) लो वर्ना तुम्हारी जगह किसी और को ले लिया जाएगा। एंटरटेनमेंट बिज़नेस में औरतें रिप्लेसेबल हैं।" प्रियंका कहती हैं कि वो ये बात आज तक नहीं भूली हैं और कभी नहीं भूलेंगी। उन्होंने तभी तय किया था कि वो इंडस्ट्री में रिप्लेसेबल नहीं स्टेबल बनेंगी। प्रियंका ने बॉलीवुड में अपने सफ़र के बारे में भी बताया और ये भी कहा कि किस तरह से बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के भी वो अपनी मेहनत से आगे आई हैं।

यह भी पढ़ें:प्रियंका चोपड़ा की अमेरिका से आईं इन तस्वीरों को घूरना मना है

 

अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको की शूटिंग के लिए वहां गई प्रियंका ने सिर्फ एक साल में दुनिया भर में नाम कमाया है। उन्होंने हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में काम किया। वो क्वांटिको के आगे के सीज़न में काम कर रही हैं और दो हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी। करीब 65 करोड़ रूपये की कमाई कर प्रियंका चोपड़ा दुनिया की सबसे कमाऊ टीवी स्टार्स की लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.