क्या! अब ऐसी फिल्में बनाएंगी प्रियंका चोपड़ा
अनुष्का शर्मा 'एनएच 10' के जरिए प्रोड्यूसर बन गई हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने भाइयों लव और कुश के साथ प्रोडक्शन हाउस शुरू करने का एलान कर दिया है। इस मामले में प्रियंका चोपड़ा भी इन एक्ट्रेस से ज्यादा पीछे नहीं हैं। प्रियंका भी फिल्म प्रोडक्शन की फील्ड में
मुंबई। अनुष्का शर्मा 'एनएच 10' के जरिए प्रोड्यूसर बन गई हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने भाइयों लव और कुश के साथ प्रोडक्शन हाउस शुरू करने का एलान कर दिया है। इस मामले में प्रियंका चोपड़ा भी इन एक्ट्रेस से ज्यादा पीछे नहीं हैं। प्रियंका भी फिल्म प्रोडक्शन की फील्ड में उतर रही हैं।
बस स्टैंड पर चली पॉर्न फिल्म, लोग शर्म से हुए पानी-पानी
प्रियंका चोपड़ा फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उतर जरूर रही हैं, लेकिन अभी वह ऐसी फिल्में नहीं बनाएंगी जिनमें वो काम करती आई हैं। उनका कहना है कि अभी वह छोटे बजट की फिल्में बनाएंगी, जिनका कंटेंट बेहतरीन होगा। प्रियंका कहती हैं, 'बतौर प्रोड्यूसर मैं ऐसी फिल्में बनाना चाहती हूं, जिनपर दर्शक अपना पैसा खर्च करना चाहें। मैं दर्शकों की समझ को कमतर आंक फालतू फिल्में नहीं बनाना चाहती।'
जिस पाक एक्ट्रेस को रणबीर ने किया था फ्लाइंग किस, उसे मिली फिल्म
साथ की प्रियंका ने कहा, 'देखिए, अभी मेरा प्रोडक्शन हाउस बहुत छोटा है। इसलिए मैं अपने प्रोडक्शन हाउस के तले अभी छोटे बजट की फिल्में बनाऊंगी। इन दिनों हम कई फिल्मों की कहानियों पर काम कर रहे हैं। मैं छोटे बजट की फिल्मों में दर्शकों के सामने बेहतरीन कंटेंट पेश करना चाहती हूं।'
टीवी एक्ट्रेस सारा खान के इस सिंदूर में छिपा है गहरा राज
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस का नाम 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' है। हाल ही में प्रियंका ने 'दिल धड़कने दो' जैसी हिट फिल्म दी है। वहीं प्रियंका अमेरिकन सीरियल 'क्वांटिको' में लीड रोल भी निभा रही हैं।