बॉलीवुड वालों को ज़्यादा भाव न देने को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने कह दी बड़ी बात
प्रियंका ने दोहरायाहै कि किसी दूसरे देश में जा कर वहां के तौर तरीकों से काम करना आसान नहीं होता। बहुत कठिनाइयां आई है लेकिन वो कड़ी मेहनत से काम कर हर बाधा को दूर कर रही हैं।
मुंबई। बॉलीवुड के ज़्यादातर सितारे इस समय अमरीका में हैं और प्रियंका चोपड़ा अमरीका से उड़ कर मुंबई आ गई हैं। ऐसे में प्रियंका पर ये सवाल उठाये जा रहे थे कि वो अब हॉलीवुड की हो चुकी हैं और बॉलीवुड वालों को बहुत अहमियत नहीं देना चाहती। प्रियंका ने इसको लेकर करारा जवाब दिया है।
प्रियंका शुक्रवार को मुंबई में थीं अपने प्रोडक्शन की मराठी फिल्म काय रे रास्कला से जुड़े एक इवेंट को लेकर। वो एक दिन पहले ही मुंबई लौटी, अपने टीवी क्वांटिको और दो हॉलीवुड फिल्मों ( इज़ंट इट रोमांटिक व अ किड लाइक जैक ) की शूटिंग कर। उनके इस समय भारत लौटने के लेकर बड़ी चर्चा रही। ये कहा जाने लगा कि ऐसे में जब बॉलीवुड के कई नामी सितारे आइफा अवार्ड्स के लिए न्यूयॉर्क सिटी में डेरा डाले हुए हैं तो वो अमरीका में रहने की बजाय भारत आ गई। इस बात को लेकर खूब ख़ुसूर-पुसूर भी हो रही है कि प्रियंका अब हॉलीवुड की हो चुकी हैं और अपने को इतने बड़े क्लास में मानती हैं कि अब बॉलीवुड वालों के साथ उठना बैठना भी नहीं चाहतीं। प्रियंका ने इस बात को लेकर करारा जवाब दिया है। ऐसी ख़बरों को बकवास बताया है। प्रियंका ने कहा कि 18 जुलाई को उनका जन्मदिन (35वां) है और वो चाहती थीं कि उस दिन वो अपने परिवार और दोस्तों के साथ उसे मनाएं। घर पर रहें। बस इसलिए वो स्पेशली भारत आई हैं। प्रियंका अपने बर्थडे वाले दिन किसी अनडिस्क्लोज़्ड डेस्टिनेशन पर जाने वाली हैं।
यह भी पढ़ें:लो हम समझ रहे थे विराट के साथ छुट्टियां बिताने गई हैं अनुष्का, मगर माजरा है कुछ और
प्रियंका ने दोहरायाहै कि किसी दूसरे देश में जा कर वहां के तौर तरीकों से काम करना आसान नहीं होता। बहुत कठिनाइयां आई है लेकिन वो कड़ी मेहनत से काम कर हर बाधा को दूर कर रही हैं। वो सिर्फ एक देश नहीं पूरी दुनिया जीतना चाहती हैं लेकिन अपनी जड़ों को कभी नहीं छोड़ सकतीं।