Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा को इसलिए नहीं हुआ प्यार, विदेश में दिए इंटरव्यू में किया खुलासा

प्रियंका की बातों का खुलापन उनके ग्लैमरस अवतार को कांप्लीमेंट करता है। शायद यही वजह है कि पश्चिमी मीडिया भी प्रियंका को सुनाने और दिखाने के लिए बेताब रहता है।

By मनोज वशिष्ठEdited By: Published: Tue, 14 Mar 2017 04:31 PM (IST)Updated: Wed, 15 Mar 2017 01:07 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा को इसलिए नहीं हुआ प्यार, विदेश में दिए इंटरव्यू में किया खुलासा
प्रियंका चोपड़ा को इसलिए नहीं हुआ प्यार, विदेश में दिए इंटरव्यू में किया खुलासा

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में जो मुक़ाम हासिल किया है, वो कम ही एक्ट्रेसेज को नसीब हो पाता है। कामयाबी के इस मोड़ पर आकर प्रियंका जब पीछे मुड़कर देखती हैं, तो उन्हें लगता है कि वो इतनी सुंदर नहीं थीं कि मिस इंडिया जैसी प्रतियोगिता जीत सकें। प्रियंका ने ये बेबाक़ी एक इंटरनेशनल मैगज़ीन को दिए गए इंटरव्यू में दिखाई है। इस इंटरव्यू में प्रियंका ने प्यार को लेकर भी अपनी राय ज़ाहिर की है।

loksabha election banner

बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस अपनी धाक जमाने के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड की उड़ान भरी और अब वहां भी अपने नाम का डंका बजाए हुए हैं। पहले सिंगल्स और फिर क्वांटिको टीवी शो के ज़रिए प्रियंका इंटरनेशनल शो-बिज़ का अहम हिस्सा बन गई हैं। उनकी बातों का खुलापन उनके ग्लैमरस अवतार को कांप्लीमेंट करता है। शायद यही वजह है कि पश्चिमी मीडिया भी प्रियंका को सुनाने और दिखाने के लिए बेताब रहता है।

इसे भी पढ़ें- रोंगटे खड़े हो जाएंगे, इस बेगम जान को देखकर, Trailer Out

 

हाल ही में Piggy Chops ने एक इंटरनेशनल फ़ैशन मैगज़ीन को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपनी लव लाइफ़ पर रौशनी डाली। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक़, इंटरव्यू में प्रियंका ने प्यार को लेकर कहा- ''मैं उन लोगों में से नहीं हूं, जिन्हें प्यार होने का इंतज़ार कहता है। मैं इसके पीछे भागने में भी यक़ीन नहीं करती। मेरी ज़िंदगी में बहुत से ऐसे फ़ायदेमंद लम्हे आए हैं, जिन्होंने इसे शेप किया है। तो मुझे लगता है कि अच्छी चीज़ों के साथ छेड़छाड़ क्यों की जाए।'' 

इसे भी पढ़ें- अगले साल पर्दे पर लौटेगी ड्रैगन टैटू वाली वो लड़की, नए चेहरे के साथ

इस दौरान प्रियंका ने अपने शुरुआती दौर को भी याद किया, जब वो मिस इंडिया प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं। प्रियंका ने कहा कि उनकी मां ने उन्हें मिस इंडिया प्रतियोगिता के लिए भेज तो दिया था, मगर बतौर टीनएजर उन्हें कभी नहीं लगा कि वो सुंदर हैं। हालांकि वो इसमें जीत गईं। मिस इंडिया का ताज पहनने के बाद प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब भी अपने नाम किया था। 

इसे भी पढ़ें- जस्टिन बीबर कंसर्ट में सोनाक्षी सिन्हा ने ढूंढ लिया अपना पर्पज़

अमेरिकन टीवी इंडस्ट्री में अपने लिए जगह बनाने के बाद प्रियंका अब हॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू कर रही हैं। उनकी पहली फ़िल्म बेवॉच मई में रिलीज़ हो रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.