Move to Jagran APP

प्रियंका ने 'फोटोशॉप्‍ड बॉडी पार्ट' विवाद पर दिया ये करारा जवाब

प्रियंका चोपड़ा ने मैगजीन मैक्सिम इंडिया में छपे अपने फोटो पर हुए विवाद पर एक फोटो के जरिए ही करारा जवाब दिया है। इससे यकीनन उनके आलोचकों की जुबान बंद हो जाएगी।

By Tilak RajEdited By: Published: Wed, 22 Jun 2016 07:55 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jun 2016 12:39 PM (IST)
प्रियंका ने 'फोटोशॉप्‍ड बॉडी पार्ट' विवाद पर दिया ये करारा जवाब

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा पुरुषों की चर्चित मैगजीन मैक्सिम इंडिया के कवर पेज पर नजर आई अपनी फोटो पर उठे बवाल पर सटीक जवाब दिया है। प्रियंका ने अपनी फोटो पर मचे बवाल का जवाब अपनी एक लेटेस्ट फोटो के जरिए दिया है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि अब उनके अंडरआर्म्स पर चल रही बहस शांत हो जाएगी।

loksabha election banner

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा हाल ही में जब पुरुषों की चर्चित मैगजीन मैक्सिम इंडिया के कवर पेज पर नजर आईं, तो उन्हें दुनिया की सबसे हॉट महिला करार दिया गया। लेकिन इस बीच लोगों की नजरें उनकी बॉडी के ऐसे पार्ट पर टिक गई, जिसकी वजह से लोग मैगजीन की आलोचना करने लग गए। विवाद प्रियंका के अंडरआर्म्स से जुड़ा है। मैगजीन द्वारा प्रियंका की बॉडी के इस पार्ट को फोटोशॉप्ड किए जाने को लेकर लोग ट्विटर पर आलोचना कर रहे हैं। कइयों ने ट्वीट कर नाराजगी जताई है।

हालांकि ये साफ नहीं था कि मैगजीन ने प्रियंका के अंडरआर्म्स को फोटोशॉप्ड किया है या नहीं। वैसे हो सकता है जब मैगजीन ने प्रियंका को दुनिया की सबसे हॉट महिला करार दिया तो चाहते होंगे कि वो बिल्कुल परफेक्ट दिखें, उनका अंडरआर्म्स भी।

बर्थडे स्पेशल: हमेशा याद रहेंगे अमरीश पुरी के ये फेमस डायलॉग...

प्रियंका ने अब इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपनी एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में वह अपने अंडरआर्म्स दिखाती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो में प्रियंका के अंडरआर्म्स वैसे ही दिखाई दे रहे हैं, जैसे मैक्सिम इंडिया मैगजीन के कवर पेज पर छपी उनकी फोटो में दिखाई दे रहे थे। इस फोटो के साथ प्रियंका ने कैप्शन लिखा- “Here is another “pit-stopping” picture to add to the debate.

Here is another "pit-stopping" picture to add to the debate. #WillTheRealArmpitPleaseStandUp #nofilter #armpitdiaries

A photo posted by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

प्रियंका ने यह फोटो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। इससे जरिए प्रियंका ने बता दिया कि वह वाकई बेहद खूबसूरत हैं। उनकी खूबसूरती का राज फोटोशॉप्ड नहीं है। वैसे इन दिनों प्रियंका की खूबसूरती के दीवाने अमेरिका में भी बहुत हैं। प्रियंका की अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वांटिको' को वहां काफी पसंद किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.