Move to Jagran APP

निक जोनस के नाम का मंगलसूत्र पहनकर प्रियंका चोपड़ा को हुआ था ऐसा महसूस, कहा- हमें बचपन से सिखाए जाते हैं मायने

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी से सबका दिल जीतने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने कल्चर से हमेशा से जुड़ी रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा मंगलसूत्र के मायने समझाती हुई दिखाई दीं और साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें पहली बार कैसा महसूस हुआ था।

By Tanya AroraEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 05:07 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 05:07 PM (IST)
निक जोनस के नाम का मंगलसूत्र पहनकर प्रियंका चोपड़ा को हुआ था ऐसा महसूस, कहा- हमें बचपन से सिखाए जाते हैं मायने
priyanka chopra remember that time when she first time wore nick jonas names mangalsutra. Photo Credit- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। देसी गर्ल हिंदी फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड का भी एक बड़ा नाम बन गई हैं। प्रियंका हॉलीवुड में काम करने के बावजूद भी हमेशा अपने इंडियन कल्चर से जुड़ी रही हैं और हाल ही में प्रियंका चोपड़ा एक ज्वैलरी ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भारतीय महिलाओं के लिए मंगलसूत्र के क्या मायने है इसके बारे में समझाती हुई नजर आईं। प्रियंका ने बातचीत में बताया कि निक जोनस से शादी के बाद जब उन्होंने पहली बार मंगलसूत्र अपने गले में पहना था, तो उन्हें क्या महसूस हुआ था।

loksabha election banner

प्रियंका ने शेयर किए खास पल

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार मंगलसूत्र पहना था तो वो पल उनके लिए बहुत ही खास था। उन्होंने कहा हम इसके मायने समझते हुए बड़े हुए हैं। लेकिन आज की महिला होने के नाते मैं इसके प्रभावों को भी समझ रही थी। लेकिन मैं यही सोचती थी कि क्या मुझे मंगलसूत्र पहनना पसंद है या फिर ये बहुत ही पितृसत्तात्मक है? लेकिन इसी के साथ मैं उस जनरेशन में पैदा हुई हूं, जो बीच की है। परम्पराओं का सम्मान करना जरुरी है, लेकिन इसी के साथ ये जानना भी बहुत जरुरी है कि आप कौन हैं और कहा खड़े हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

अगली पीढ़ी की लड़कियां अलग हो सकती हैं

प्रियंका ने अपनी कहा कि आगे आने वाली पीढ़ी की जो लड़कियां होंगी हो सकता है वो कुछ अलग करती हुई नजर आएं या वो चीजों को अलग नजरिए से देखें। प्रियंका ने अपनी स्टोरी के साथ कैप्शन में लिखा, 'आप अपनी परम्पराओं को ये समझते हुए आगे बढ़ाइए कि आप कौन हैं और अपनी जिंदगी में कहा स्टैंड करती हैं। मैं अपनी जिंदगी में हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश करती हूं'।

प्रियंका ने काले मोतियों का मंगलसूत्र में बताया महत्व

आखिरकार क्यों काले मोतियों का इस्तेमाल क्यों मंगलसूत्र में किया जाता है, इसके बारे में भी बताया। प्रियंका ने कहा 'मंगलसूत्र में जो काले मोती होते हैं वो आपके रिश्ते को हर बुरी नजर से बचाते हैं'।आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हिन्दू और क्रिश्चन रीति-रिवाजों के साथ साल 2018 में हुई थी। दोनों ने जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में ग्रैंड शादी की थी। इनकी शादी में बॉलीवुड के साथ -साथ कई हॉलीवुड के बड़े सितारे भी शामिल हुए थे। दोनों की शादी को तीन साल हो चुके हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर प्रियंका-निक अपनी रोमाटिंक तस्वीरें शेयर करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.