विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'BJP ज्वाइन कर...' Priyanka Chopra ने राघव चड्ढा की पोस्ट पर किया कमेंट, फैन्स ने किए पीसी से सवाल

Published: Sat, 04 Apr 2026 05:57 PM (GMT+05:30)

आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटा दिया है। राघव ने हाल ही में एक वीडियो ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और परिणीति चोपड़ा के पति राघव (Raghav Chadha) को पार्टी ने पिछले दिनों डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया। राघव लगातार राज्यसभा में गिग वर्कर्स, पेटेरनिटी लीव और इनकम टैक्स जैसे कई मुद्दे उठा रहे थे जिसकी वजह से वो सुर्खियों में बने हुए थे।

ऐसे में पार्टी ने इसे आम प्रक्रिया बताते हुए उन्हें हटा दिया। अब उनकी जगह पंजाब से पार्टी सासंद अशोक कुमार मित्तल को उपनेता का नियुक्त किया गया है। पद से हटाए जाने के बाद से राघव लगातार वीडियोज के जरिए अपनी बात रख रहे हैं। अब इस पर राघव की साली साहिबा प्रियंका चोपड़ा ने रिएक्ट किया है।

यह भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा की आलोचना करने वाले ट्वीट को Swara Bhaskar ने बताया फर्जी, कहा- 'मैं खुद विवाद खड़ा कर...'

राघव ने शेयर किए कई सारे क्लिप्स

राघव चड्ढा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उनके भाषण के छोटे-छोटे क्लिप्स हैं, जिनमें उन्होंने देश की समस्याओं पर सवाल उठाए थे। पीसी ने कमेंट सेक्शन में तीन इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है। इसमें से एक हाथ उठाने वाला इमोजी है जो समर्थन दिखाता है, दूसरा ताली बजाने वाला इमोजी है और तीसरा दिल वाली आंखों के साथ मुस्कुराता हुआ चेहरा है।

WhatsApp Image 2026-04-04 at 5.01.33 PM

वहीं प्रियंका के रिएक्शन के बाद कई फैंस उसी पोस्ट पर उन्हें टैग करके कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'प्रियंका इसे अपनी ही पार्टी से क्यों निकाला गया।' दूसरे ने प्रियंका को टैग करते हुए लिखा -'आप भी नरेंद्र मोदी को पसंद करते हो क्या?' तीसरे ने कमेंट किया - 'दीदी इनको बोलो बीजेपी ज्वाइन कर लें।' एक तरफ जहां प्रियंका ने वीडियो पर रिएक्ट किया है वहीं परिणीति ने अभी तक इस मामले में कुछ नहीं बोला है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)

हालांकि, कुछ दिनों पहले जब राघव ने राज्यसभा में पैटरनिटी लीव को लेकर बात की थी तब 'इश्कज़ादे' की अभिनेत्री ने अपने पति के लिए एक लंबा पोस्ट लिखा था।

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने Dhurandhar 2 का किया रिव्यू, रणवीर के लिए लिखा एक शब्द; इस शख्स की जबरा फैन हुईं 'देसी गर्ल'