विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'शब्दों में बयां कर पाना...' Asha Bhosle के निधन पर बेहद भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, लिखी दिल की बात

Published: Sun, 12 Apr 2026 09:21 PM (IST)

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा गायिका आशा भोसले के निधन पर भावुक हो गईं। उन्होंने आशा जी को याद करते हुए एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) को याद करते हुए बेहद भावुक हो गईं। उन्होंने एक भावपूर्ण संदेश लिखा है। आशा जी का 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

प्रियंका ने कहा कि उनके जाने से ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने बचपन, यादों और घर का एक हिस्सा खो दिया हो। उन्होंने आगे कहा कि आशा भोसले की आवाज न केवल भारतीय संगीत का हिस्सा थी, बल्कि लोगों के जीवन की पृष्ठभूमि थी, जो घरों, पारिवारिक समारोहों, दिल टूटने, खुशी और शांत और शोरगुल भरे पलों में गूंजती थी, जो देखते ही देखते यादें बन जाती थीं।

यह भी पढ़ें- Meet Mangeshkar's: 20 सदस्यों का परिवार और दशकों की विरासत, मिलिए सुरों की सरताज मंगेशकर फैमिली से

प्रियंका ने आशा जी को बताया महान हस्ती

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आशा जी के साथ एक त्सवीर शेयर करते हुए लिखा, "मेरी जेनरेशन और उससे पहले और बाद की कई जेनरेशन्स के लिए, वह सिर्फ एक महान हस्ती नहीं थीं जिनकी हम प्रशंसा करते थे, बल्कि एक अटूट व्यक्तित्व थीं। उनकी आवाज इतनी अमर थी कि ऐसा लगता था मानो वह हमेशा हमारे दिलों में बसी रहेगी।

किसी ऐसे व्यक्ति को खोने का दर्द शब्दों में बयां करना मुश्किल है, जिनकी कला ने पूरे देश की भावनात्मक स्थिति को आकार देने में अहम भूमिका निभाई।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका ने आगे लिखा- 'उनकी आवाज ने पूरे देश को सालों-साल एंटरटेन किया है। थैंक यू आशा जी हम सभी को इतने यादगार गाने देने के लिए। आप संगीत को मिला सबसे खूबसूरत गिफ्ट थीं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।'

13 अप्रैल को होगा अंतिम संस्कार

आश भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार (13 अप्रैल) को होगा। लोग सुबह 11 बजे से उनके निवास स्थान, लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं, जहां वे रहती थीं। उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 'इस जमाने की मैं आखिरी...' जब लता जी के जाने के बाद Asha Bhosle ने जाहिर किया था अपना गम, चला गया वो 'मुगल'