Priyanka Chopra Party Look: फैशन इवेंट में पहुंचीं प्रिंयका चोपड़ का पार्टी लुक हुआ हिट, देखें तस्वीरें
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में वोग जापान की 20वी सालगिराह में शामिल होने बुल्गारिया पहुंची थीं जहां से उनका खूबसूरत लुक सामने आया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने स्टाइल्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में प्रिंयका ने अपने हसबैंड निक का 27वा बर्थडे मनाया था जिसके बाद वे एक फैशन इवेंट के लिए बुल्गारिया रवाना हो गई थीं। इस इवेंट में पहुंची प्रियंका का लुक सामने आया है जिसमे वह काफी स्टाइलिश और खूबसूरत नज़र आ रही हैं।
हाल ही में वॉग जापान ने अपनी 20वीं सालगिराह बुल्गारिया में मनाई है, जिसमें शामिल होने के लिए देसी गर्ल प्रियंका भी पहुंची थी। इस फैशन इवेंट के बाद प्रियंका मिलन में होने वाली बुल्गारी पार्टी में पहुंची थी। इस पार्टी से प्रिंयका की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे ब्लैक शिमरी थ्री पीस पहनी हुईं दिख रही हैं।
ग्लैज्ड ब्लैक सूट के साथ उन्होंने डायमंड नेकपीस और डायमंड एयररिंग पहने हुए हैं। इस सूट में रेट्रो चट हेयरस्टाइल भी काफी सूट कर रही है। ब्लैक हील्स भी इस लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: इस डर से 12 साल तक प्रेग्नेंट नहीं हुईं मंदिरा बेदी, खुद किया खुलासा
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज़ पिंक में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म का ग्रेंड प्रीमियर हाल ही में टोरोंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रखा गया था। इस मौके पर भी प्रियंका का लुक काफी हटके था। उन्होंने ग्रे ब्लैक रंग के कॉम्बीनेशन वाली स्ट्रिप फ्रिल्ड ड्रेस पहनी थी जिसमें उन्होंने खुले बालों को स्ट्रेट रखा था। इस फेस्टिवल में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और शोनाली बोस भी शामिल थे।
फिल्म द स्काई इज़ पिंक जल्द 10 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज़ हो चुका है। ये फिल्म एक लव स्टोरी होने वाली है जिसे ज़ायरा वसीम फिल्म में सुनाने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस द्वारा किया गया है।