Priyanka Chopra की ओर एक महिला हुई थी आकर्षित, झूठ बोलकर ऐसे किया बचाव, पढ़ें रोचक खबर
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब अनफिनिश्ड में भी रोमांटिक रिलेशनशिप के बारे में बात की हैl उनके पति निक जोनास ने भी माना है कि उन्हें प्रियंका चोपड़ा की रोमांटिक कहानियां पढ़ने में मजा आया हैl प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से शादी कर ली हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl प्रियंका चोपड़ा कॉफी विद करण में नजर आई थीl अब उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा हैl इसमें वह बता रही है कि किस प्रकार एक महिला ने उन्हें अपनी और आकर्षित करने का प्रयास किया था ताकि वह उनके साथ रोमांटिक हो सकेl इसपर प्रियंका चोपड़ा ने यह झूठ बोला था कि उनका बॉयफ्रेंड है और वह ऐसा नहीं कर सकतीl
प्रियंका चोपड़ा कॉफी विद करण में 2014 में नजर आई थीl उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा हैl प्रियंका चोपड़ा से करण जौहर ने पूछा है कि क्या किसी परिस्थिति से बाहर निकलने के लिए उन्होंने ऐसा कहा है कि वह किसी और को डेट कर रही हैंl इस एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा के अलावा दीपिका पादुकोण भी थीl
इसपर प्रियंका चोपड़ा कहती है, 'मुझे एक लैसबियन लड़की से प्रस्ताव मिला थाl' प्रियंका चोपड़ा इस बारे में बताते हुए आगे कहती है, 'मेरे साथ ऐसा हादसा हो जाताl यह कुछ समय पहले एक नाइट क्लब की बात हैl इस लड़की तो यह नहीं पता था कि मैं इस ऐसे डेट नहीं करतीl वह बहुत अच्छी थीl मुझे इंप्रेस करने का बहुत प्रयास कर रही थीl मुझे यह समझ में नहीं आ रहा था कि मैं उसे कैसे बताऊं क्योंकि मैं उसे जानती थीl मुझे बस उसे यह कहना पड़ा कि बेब, मेरा बॉयफ्रेंड हैl जबकि वह नहीं था लेकिन मुझे लड़कों को डेट करना अच्छा लगता हैl'
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब अनफिनिश्ड में भी रोमांटिक रिलेशनशिप के बारे में बात की हैl उनके पति निक जोनास ने भी माना है कि उन्हें प्रियंका चोपड़ा की रोमांटिक कहानियां पढ़ने में मजा आया हैl प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से शादी कर ली हैl प्रियंका चोपड़ा फिल्म अभिनेत्री हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैl