Priyanka Chopra On Brother's Affair: साउथ एक्ट्रेस से भाई के अफेयर पर पहली बार बोलीं प्रियंका चोपड़ा
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई इन दिनों तेलुगू एक्ट्रेस के साथ अफेयर की खबरों के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मामले पर अब प्रियंका चोपड़ा का बयान सामने आया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म द स्काई इज़ पिंक से कमबैक करने वाली हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ अपने अफेयर की खबरों से सुर्खियों में बने हुए हैं। अब इस मामले में एक्ट्रेस प्रियंका का बयान सामने आया है।
द स्काई इज़ पिंक एक्ट्रेस ने मुंबई मिरर से अपने भाई के अफेयर पर बातचीत की है। उन्होंने कहा, मैं दूसरों की जिंदगी पर बात नहीं करती हूं, क्योंकि ये मेरा काम नहीं है, आप उनसे ही पूछ लेना जब भी आप उनसे मिलें।
प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा हाल ही में अंबानी परिवार के घर हुई दुर्गा पूजा में शामिल हुए थे। इस मौके पर तेलुगू एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय के साथ पहुंचकर सिद्धार्थ ने हर किसी चौंका दिया था। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें काफी तेज़ी से वायरल होने के बाद दोनों के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। अंबानी के घर हुई दुर्गा पूजा में इनके अलावा भी कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra On Dance India Dance Set: कुछ यूं मस्ती करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर, देखें वीडियो
#siddharthchopra today for #nitaambani #ganpati #viralbhayani @viralbhayani
कुछ महीनों पहले ही सिद्धार्थ ने अपनी गर्लफ्रेंड इशिता के साथ सगाई की थी लेकिन कुछ ही दिनों बाद दोनों की सगाई टूट गई थी। इस बात की घोषणा प्रियंका की मां मधू चोपड़ा ने की थी। उन्होंने बताया कि दोनों ने सहमति से शादी ना करने का फैसला लिया है। हालांकि अब तक सगाई टूटने की कोई वजह सामने नहीं आई है।
एक लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों से दूर रहने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा जल्द शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज़ पिंक से कमबैक करने वाली हैं। 11 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम और रोहित सुरेश नज़र आने वाले हैं।