प्रियंका चोपड़ा का खुलासा: मैं सिंगल हूं, लेकिन एक साल पहले डेट कर रही थी
प्रियंका चोपड़ा ने आख़िरी बार बॉलीवुड में गंगाजल में काम किया था लेकिन उसके बाद से निर्माता उनका इंतज़ार ही कर रहे हैं।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक फैशन मैग्जीन को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि वह एक साल पहले तक वो रिलेशनशिप में थीं लेकिन अब वह सिंगल हैं।
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं और इन दिनों वह हॉलीवुड में उनके काम को लेकर व्यस्त हैं। इसके बावजूद वह भारत और अमेरिका के बीच की यात्रा करती रहती हैं। हाल ही में अमेरिका में हुए एक इंटरव्यू में जब प्रियंका चोपड़ा को उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा “क्या मैं आपको संत लगती हूँ। मैं कुछ समय पहले तक रिलेशनशिप में थी लेकिन करीब एक साल हो गए वो रिलेशनशिप नहीं रहा और मैं अब सिंगल हूँ। वह कौन है? इस बारे में प्रियंका चोपड़ा ने कुछ नहीं बताया और न ही वो बताने की इच्छा रखती हैं। प्रियंका का नाम कुछ वर्षों पहले एक फ़ुटबालर के साथ भी जुड़ चुका है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में टीवी सीरीज़ 'क्वांटिको' के तीसरे भाग की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'isn't its romantic' और A Kid Like Jack में भी नज़र आएँगी। उनकी फिल्म बेवॉच पिछले साल आ चुकी है।
प्रियंका चोपड़ा ने आख़िरी बार बॉलीवुड में गंगाजल में काम किया था लेकिन उसके बाद से निर्माता उनका इंतज़ार ही कर रहे हैं। पहले ख़बर थी कि वो आमिर खान के साथ फिल्म सल्यूट में काम कर सकती हैं लेकिन बाद में उन्होंने अपने हाथ पीछे खींच लिए ।