Move to Jagran APP

जिस काम के लिए प्रियंका चोपड़ा लौटी थीं भारत उसी से किया इंकार

भंसाली इन दिनों पद्मावती को पूरा करने में जुटे हैं, जो इस साल नवम्बर में रिलीज़ होनी है। देखना है प्रियंका की ना के बाद वो किस एक्ट्रेस से हां करवा पाते हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Sun, 03 Sep 2017 06:31 PM (IST)Updated: Sun, 03 Sep 2017 06:31 PM (IST)
जिस काम के लिए प्रियंका चोपड़ा लौटी थीं भारत उसी से किया इंकार
जिस काम के लिए प्रियंका चोपड़ा लौटी थीं भारत उसी से किया इंकार

 मुंबई। हाल ही में हॉलीवुड की अपनी दूसरी फिल्म Isn't It Romantic? की शूटिंग ख़त्म करने के बाद प्रियंका चोपड़ा भारत लौटी थीं और वतन आ कर उनकी प्राथमिकता संजय लीला भंसाली की फिल्म को फाइनल करने की थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका और प्रियंका ने साफ मना कर दिया।

loksabha election banner

बॉलीवुड में प्रकाश झा की जय गंगाजल के बाद प्रियंका ने कोई भी फिल्म नहीं की है। लम्बे समय से प्रियंका की संजय लीला भंसाली की फिल्म गुस्ताख़ियां को लेकर बात चल रही थीं। अप्रोच किये जाने के बाद उन्होंने दिलचस्पी भी दिखाई थी लेकिन मुंबई आने के बाद जब उनकी भंसाली से बात हुई तो सूत्र बताते हैं कि बात नहीं बनी और प्रियंका ने फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। हालांकि अभी ये नहीं पता चला है कि इसके पीछे के कारण क्या थे। गुस्ताखियां, जाने माने गीतकार साहिर लुधियानवी पर बनने वाली बायोपिक है और प्रियंका को जानी मानी साहित्यकार अमृता प्रीतम का रोल ऑफ़र किया गया था। साहिर और अमृता के बीच काफ़ी गहरे रिश्ते थे। फिल्म में साहिर के रोल के लिए शाहरुख़ खान, अभिषेक बच्चन और इरफ़ान का नाम भी सामने आया था।

यह भी पढ़ें:प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड वापसी तय, सबसे पहले सलामी

 

भंसाली इन दिनों पद्मावती को पूरा करने में जुटे हैं, जो इस साल नवम्बर में रिलीज़ होनी है। देखना है प्रियंका की ना के बाद वो किस एक्ट्रेस से हां करवा पाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.