Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा के साथ शादी की पहली सालगिरह मनाने के लिए निक जोनस म्यूजिक टूर से लेंगे ब्रेक

Priyanka Chopra Nick Jonas First Wedding Anniversary प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की 2 दिसंबर 2019 को शादी की पहली सालगिरह होगी।

By Rupesh KumarEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 10:26 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 08:46 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा के साथ शादी की पहली सालगिरह मनाने के लिए निक जोनस म्यूजिक टूर से लेंगे ब्रेक
प्रियंका चोपड़ा के साथ शादी की पहली सालगिरह मनाने के लिए निक जोनस म्यूजिक टूर से लेंगे ब्रेक

नई दिल्ली, जेएनएनl निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा 2 दिसंबर 2019 को अपनी पहली शादी की पहली वर्षगांठ मनाएंगे और इसे खास बनाने के लिए निक जोनास ने अपने चल रहे म्यूजिक टूर से समय निकालने का फैसला किया है। अपनी प्लानिंग के बारे में ज्यादा खुलासा न करते हुए, वह इसपर चुप्पी साधे रखना चाहते है और प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज करना चाहते हैंl कुछ हफ़्ते पहले देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपना जन्मदिन मनायाl

loksabha election banner

तब प्रियंका ने इसे बड़े पैमाने पर मनाने का संकेत दिया था। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की 2 दिसंबर, 2019 को शादी की पहली सालगिरह होगी। दोनों ने पिछले साल राजस्थान में उम्मेद भवन में एक भव्य शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी का कार्यक्रम तीन दिन चला थाl

 

View this post on Instagram

My everything ❤️ #karwachauth

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्री-वेडिंग, हिंदू शादी से लेकर क्रिश्चियन वेडिंग तक, उनकी शादी की रस्मों की सभी चीजों ने सुर्खियां बटोरीं। अब पीपल में छपी ख़बरों के अनुसार निक जोनास अपने म्यूजिक टूर से कुछ दिन का समय निकालकर अपनी पत्नी के साथ रहने के बारे में मन बना रहे है और वह इसके बारे में ज़्यादा कुछ नहीं बताना चाहते हैं, इसलिए यह प्रियंका के लिए आश्चर्य की बात है।

इटी ऑनलाइन डॉट कॉम के साथ अपनी बातचीत में उन्होंने कहा, ‘हम दौरे से कुछ दिनों के लिए समय निकालेंगे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘ठीक है, मैं यह नहीं कहना चाहता कि हम क्या कर रहे हैं क्योंकि मैं प्रियंका को सरप्राइज देना चाहता हूं और अगर ऐसा है, तो मैं नहीं चाहूंगा कि यह सरप्राइज खराब हो।’ प्रियंका चोपड़ा हाल ही में फिल्म द स्काई इज़ पिंक में नजर आई थी और इस साल भी प्रियंका अपने नेटफ्लिक्स की वेब सीरिज की शूटिंग में व्यस्त हैl इसका टाइटल ‘द व्हाइट टाइगर’ हैl इसमें राजकुमार राव अहम भूमिका में है। इसकी शूटिंग दिल्ली में हो रही हैंl


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.