विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस दिन दिखाएंगे बेटी का चेहरा, मालती की नानी ने बताई मम्मी-पापा के मन की बात

By Vaishali ChandraEdited By:
Published: Wed, 03 Aug 2022 01:28 PM (IST)

Priyanka Chopra Daughter Face प्रियंका चोपड़ा के घर जब से उनकी नन्ही परी मालती आई है तभी से फैंस एक्ट्रेस ...और पढ़ें

Priyanka Chopra Nick Jonas are palnning to reveal daughter Malti face
Priyanka Chopra Nick Jonas are palnning to reveal daughter Malti face

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले अब विदेश में सेटल हो चुकी हो, लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं, खासकर के अपनी बेटी मालती को लेकर। प्रियंका ने हाल ही में अपनी बेटी की नामकरण सेरेमनी की थी, जहां मालती की नानी मधु चोपड़ा ने भी शिरकत की थी। मधु ने अब सेरेमनी से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं और उन्होंने इस बात का खुसाला भी किया है कि प्रियंका और निक कब अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को दिखाएंगे।

सेरेमनी की यादों को शेयर करते हुए मधु ने द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें खुद भी नातिन के नाम के बार में नामकरण के दौरान ही पता चला और उन्हें नाम सुनकर बेहद खुशी भी हुई क्योंकि ये नाम प्रियंका की नानी का है, जिनके एक्ट्रेस बहुत करीब थीं। मधु ने यह भी बताया कि उनके घर पर नामकरण संस्कार के दौरान बच्चे के दादा जी उसके कान में नाम बोलते हैं और साथ ही कुछ अच्छी बातें कहते हैं। मालती के लिए ये रस्में निक के पिता ने की। मालती मैरी चोपड़ा जोनस का चेहरे रिवील करने की बात पर मधु चोपड़ा ने बताया कि फैंस को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि मालती के मम्मी- पापा यानी प्रियंका और निक बेटी के एक साल का होने पर ही फैंस को उसका चेहरे दिखाएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के पैरेन्टस आर्मी में डॉक्टर्स थे और अक्सर काम के चलते बिजी रहते थे। ऐसे में प्रियंका बचपन में कुछ सालों तक अपनी नानी के साथ ही रहती थीं, उन्होंने ही प्रियंका को बड़ा किया। मधु चोपड़ा ने यह भी बताया कि घर पर मालती की जिम्मेदारी प्रियंका और निक मिलकर संभालते हैं। मधु ने कहा कि "मैं मालती को मसाज देती हूं और निक उसे नहलाते हैं। इसके अलावा वे बेटी का डाइपर भी चेंज करते हैं।"

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के खात में दो बड़ी फिल्में है। प्रियंका के पास हॉलीवुड प्रोजेक्ट सिटाडेल और फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा है।