कोई उम्र में 10 साल छोटा तो कोई 9...इन अभिनेत्रियों के पति की उम्र का फासला जानकर हैरान रह जाएंगे आप
आमतौर पर शादी के लिए लड़की की उम्र हमेशा लड़के से कम ही देखी जाती है। लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेज हैं जिन्होंने अपनी उम्र से कम उम्र वाले लड़के से शादी की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। ‘ना उम्र की सीमा हो ना जन्मों को हो बंधन..जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन’ ये लाइन्स हम आम लोगों की जिंदगी में कितनी मायने रखती हैं ये तो पता नहीं, लेकिन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इन लाइन्स को जरूर सच साबित किया है। आमतौर पर शादी के लिए लड़की की उम्र हमेशा लड़के से कम ही देखी जाती है। लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेज हैं जिन्होंने अपनी उम्र से कम उम्र वाले लड़के से शादी कर के ये साबित कर दिया है कि प्यार में उम्र नहीं देखी जाती।
ऐश्वर्या राय बच्चन- अभिषेक बच्चन, शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा, फराह खान-शीरीश कुंद्र, सोहा अली खान- कुणाल खेमू...फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे जोड़े हैं जिनके पति की उम्र पत्नी से कम है। आज हम आपको उन्हीं जोड़ों के बारे में बताएंगे जिनकी उम्र अभिनेत्रियों से कम है।
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले साल यानी 2018 में ही शादी की है। दोनों की शादी काफी चर्चा में भी रही थी। दरअसल, निक, प्रियंका से 10 साल छोटे हैं जिसकी वजह से एक्ट्रेस को अक्सर ट्रोल किया जाता है।
उर्मिला मातोंडर- मोहसिन अख्तर : फिल्मों से राजनीति की तरफ रुख़ करने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडर अपने पति मोहसिन अख्तर से 9 साल बढ़ी हैं। साल 2016 में अचानक शादी कर उर्मिला ने सबको चौंका दिया था।
फराह खान शिरीश कुंद्रा : फराह खान पति शिरीष से आठ साल बड़ी हैं। दोनों की मुलाकात 2004 में ‘मैं हूं ना’ के सेट पर हुई थी। 2004 में ही दोनों ने शादी कर ली। फराह की दो बेटियां और बेटा है।
Happy birthday @shirishkunder .. a Fabulous father, a great Wit, n an okay husband 😜 we love you♥️
बिपाशा बासु- करण सिंह ग्रोवर : करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा की उम्र में करीब तीन साल का अंतर है। करण, बिपाशा से तीन साल छोटे हैं। दोनों ने 2016 में शादी की थी।
सोहा अली खान- कुणाल खेमू : सैफ अली खान की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस एक्ट्रेस सोहा अली खान अपने पती कुणाल खेमू से 5 साल बड़ी हैं। दोनों ने साल 2015 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम है इनाया।
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा : शिल्पा और राज की उम्र में बहुत ज्याता फर्क नहीं है। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा से केवल तीन महीने बड़ी हैं। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम है वियान है।
ऐश्वर्या राय बच्चन- अभिषेक बच्चन : अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तीन साल छोटे हैं। दोनों की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम अराध्या है।
ये भी पढ़ें : 'जलेबी' एक्ट्रेस Rhea Chakraborty हैं इतनी खूबसूरत, लेटेस्ट तस्वीरों में देखिए
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप