प्रियंका चोपड़ा मचाती हैं भारत में सबसे ज्यादा ऑनलाइन खलबली
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अमेरिकन डेब्यू शो 'क्वांटिको' में अपराधियों से लड़ने की ट्रेनिंग लेते हुए नजर आ रही हैं। लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से वह साइबर अपराधियों की मदद कर रही हैं।
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अमेरिकन डेब्यू शो 'क्वांटिको' में अपराधियों से लड़ने की ट्रेनिंग लेते हुए नजर आ रही हैं। लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से वह साइबर अपराधियों की मदद कर रही हैं।
शिवसेना की धमकी पर कार्यक्रम रद्द, गुलाम अली ने दी प्रतिक्रिया
प्रियंका चोपड़ा का नाम साइबर वर्ल्ड में 'सबसे ज्यादा सनसनीखेज सितारों' की लिस्ट में टॉप पर है। साइबर वर्ल्ड में अपराधी प्रियंका के नाम का इस्तेमाल लोगों को ठगने में सबसे ज्यादा कर रहे हैं। पिछले साल तब इस लिस्ट में आलिया भट्ट सबसे ऊपर चल रही थीं, लेकिन अब उनकी जगह प्रियंका ने ली है। इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर और कॉमेडियन से एक्टर बने कपिल शर्मा का नाम भी शामिल है।
सरेआम ये किसे किस कर रही हैं श्रीदेवी की बेटी!
इंटेल सिक्योरिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर अपराधी दुर्भावनापूर्ण उद्देश्यों वाली वेबसाइट्स पर लोगों को अट्रैक्ट करने के लिए 'प्रियंका चोपड़ा' नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस तरह ना चाहते हुए भी प्रियंका कहीं ना कहीं साइबर अपराधियों की मदद कर रही हैं।
पाकिस्तानी कहे जाने पर फरहान अख्तर ने दिया ये कड़ा जवाब
दरअसल, इन दिनों प्रियंका अपनी फिल्मों के साथ-साथ शो 'क्वांटिको' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। अमेरिका से लेकर इंडिया तक बस प्रियंका के ही चर्चे हो रहे हैं। फिर हो भी क्यों ना, प्रियंका पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिसे किसी अमेरिकन शो में लीड रोल प्ले करने का मौका मिला है। ऐसे में हर कोई प्रियंका के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश कर रहा है और इसी का फायदा साइबर अपराधी उठा रहे हैं।