Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा दुनिया के 500 प्रभावशाली लोगों में से एक

प्रियंका इन दिनों अमेरिका में टीवी शो क्वांटिको के तीसरे सीज़न की शूटिंग कर रही हैं और उनकी दो और हॉलीवुड फिल्में भी आने वाली हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Fri, 09 Feb 2018 06:12 PM (IST)Updated: Sun, 18 Feb 2018 09:27 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा दुनिया के 500 प्रभावशाली लोगों में से एक
प्रियंका चोपड़ा दुनिया के 500 प्रभावशाली लोगों में से एक

मुंबई। दुनिया भर में अपने नाम का झंडा फहरा चुकी प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ ली है। वो लिंकडिन के एक पोल में दुनिया के 500 प्रभावशाली लोगों में शामिल हो गई हैं।

loksabha election banner

प्रियंका चोपड़ा भारत की ऐसी पहली बॉलीवुड कलाकार हैं, जिन्होंने ये मुकाम हासिल किया है। इस सूची में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानी मानी टॉक शो होस्ट ओपेरा विनफ्रे, रिचर्ड ब्रान्सन और बिल गेट्स जैसे नाम शामिल हैं। ये लिस्ट डिजिटल मीडिया पर इन हस्तियों के प्रभाव को देखते हुए बनाई गई है। प्रियंका का इस लिस्ट में 15वां स्थान है। इस लिस्ट में हॉलीवुड स्टार्स एमा स्टोंस, विल स्मिथ, सेलेना गोमेज़, रेहाना, ड्वेन जॉनसन, लेडी गागा और एलेन डीजेनरस जैसे नाम हैं। प्रियंका के अमेरिकी टीवी शो में जाने और हॉलीवुड में काम करने के कारण सोशल मीडिया पर तगड़ी लोकप्रियता हासिल हुई है और ये उसी का परिणाम है। अपनी इस उपलब्धि पर प्रियंका का कहना है कि इस तरह के प्रभावशाली लोगों की सूची में आने के लिए वो बहुत उतावली नहीं थीं लेकिन यह बहुत ही सुखद है। वो सोशल मीडिया का इस्तेमाल दुनिया भर में लोगों से संपर्क बनाये रखने के लिए करती हैं। यह देख कर अच्छा लगता है कि लोग भी उनसे जुड़े रहना चाहते हैं।

प्रियंका इन दिनों अमेरिका में टीवी शो क्वांटिको के तीसरे सीज़न की शूटिंग कर रही हैं और उनकी दो और हॉलीवुड फिल्में भी आने वाली हैं। हाल ही में एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने ये कह कर सुर्खियाँ बटोरी थीं कि वो एक साल पहले तक किसी को डेट कर रही थीं लेकिन अब उनका वो रिलेशनशिप ख़त्म हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.