Priyanka Chopra की इस बिकिनी फोटो ने लूटा फैंस का दिल, पति निक जोनस ने कहा, ‘Yummy..’
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने जबरदस्त बिजी शिड्यूल के बीच में से भी फुर्सत के पल निकालना नहीं भूलती हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनस इस समय अपने नये शो सिटेडल (Citadel) की शूटिंग कर रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने जबरदस्त बिजी शिड्यूल के बीच में से भी फुर्सत के पल निकालना नहीं भूलती हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनस इस समय अपने नये शो सिटेडल (Citadel) की शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग के दौरान की फोटोज़ एक्ट्रेस लगातार अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर भी कर रही हैं। अब शूटिंग की फोटोज़ के बीच एक्ट्रेस ने अपने पति निक जोनस के साथ चिल करते हुए एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जो काफी वायरल हो रही है। वहीं इस फोटो के अलावा एक्ट्रेस ने अपनी एक बिकिनी फोटो भी शेयर की है जिसमें उनका फिगर देखते ही बन रहा है।
इस फोटो में प्रियंका का परफेक्ट नज़र आ रहा है जिसे फैंस आग बता रहे हैं। फोटो में दिख रहा है कि प्रियंका सोफे पर लेटी हुई हैं और सनबाथ का मज़ा ले रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने रेड बॉटम के साथ ब्लैक बिकिनी टॉप पहना हुआ है और सन ग्लासेज़ लगा रखे हैं। फोटो में देखकर ये साफ मालूम पड़ रहा है कि एक्ट्रेस ने ख़ुद अपनी ये फोटो क्लिक की है। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘ऐसे रविवार... ❤’। प्रियंका की इस फोटो पर मनीष मल्होत्रा समेत फैंस तो कमेंट कर ही रहे हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने पति ने भी इस फोटो पर कमेंट कर इसे ‘यम्मी' बताया है। देखें तस्वीरे।
ब्रेकफास्ट पर निक ने की ये शरारत..
प्रियंका ने निक के साथ ब्रेकफास्ट की जो फोटो शेयर की है उसमें वो एक्ट्रेस के बम पर ब्रेकफास्ट करते दिख रहे हैं। फोटो में प्रियंका ने रेड बॉटम के साथ ब्लैक बिकिनी टॉप पहना हुआ है। निक शर्टलेस हैं और उन्होंने काले रंग की स्विमिंग वियर पहन रखी है। निक ने हाथ में एक कांटा और एक चाकू ले रखा है। वो इस दौरान प्रियंका के बट पर कुछ मस्ती करते दिख रहे हैं। इस पर प्रियंका मुस्कुरा रही हैं। इस फोटो पर प्रियंका ने कैप्शन दिया 'ब्रेकफास्ट' साथ में कांटे और छूरी की इमोजी भी लगाई है।