नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही पति निके जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में रहती हों, लेकिन एक्ट्रेस अपनी भारतीय संस्कृति को बिल्कुल नहीं भूली हैं। कई मौकों पर प्रियंका येे साबित कर चुकी हैं कि वो रहती भले ही विदेश में हों, लेकिन उनका दिल बिल्कुल देसी है, दिल से वो हिन्दुस्तानी हैं। ऐसा कोई मौका नहीं होता जब विदेश में रहकर भी प्रियंका कोई इंडयिन फैस्टिवल सेलिब्रेट करना भूल जाती हों, फिर चाहें वो करवाचौथ हो, दिवाली या होली।

हर त्यौहार को प्रियंका धूमधाम से मनाती हैं। इतना ही नहीं उनके साथ पति निक जोनस भी सारे त्यौहार सेलिब्रेट करते हैं। प्रियंका फिलहाल लॉस एंजेलिस हैं और खबरों की मानें तो वो वहीं दिवाली सेलिब्रेट करेंगी। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिनमें वो बहुत प्यारी लग रही हैं। इतनी प्यारी कि निक जोनस भी फोटोज़ पर कमेंट करने से ख़ुद को नहीं रोक पाए।

एक्ट्रेस ने 7 फोटो की पूरी एल्बम शेयर की है। इन फोटोज़ में प्रियंका ऑफ व्हाइट कलर के फ्लोरल प्रिंट लहंगे में दिख रही हैं। इस लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप पहना हुआ है जिसपर मिरर वर्क हो रखा है। इस ड्रेस को साथ प्रियंका ने क्लासी ज्वैलिरी भी कैरी की है और अपने बालों को खुला छोड़ा है जो देसी गर्ल के लुक को चार चांद लगा रहा है।

फोटोज़ शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में सभी को दिवाली की मुबारकबाद दी है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हैप्पी दिवाली शाम.... सभी को ढेर सारा प्यार, खुशियां और रौशनी मिले’।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

इन फोटोज़ में प्रियंका इतना खूबसूरत लग रही हैं निक जोनस भी कमेंट करने से नहीं चूके हैं। निक ने पत्नी के फोटो पर कुछ लिखा तो नहीं है लेकिन फायर वाली इमोजी बनाई है जो ये बताने के लिए काफी है कि प्रियंका उन्हें कितनी अच्छी लग रही हैं।

Edited By: Nazneen Ahmed