Move to Jagran APP

Priyanka Chopra Jonas बॉलीवुड में जल्द करेंगी कमबैक, फिल्म का पहला लुक देखिए

The Sky is Pink में प्रियंका चोपड़ा जोनस फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Thu, 20 Jun 2019 10:53 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jun 2019 10:53 AM (IST)
Priyanka Chopra Jonas बॉलीवुड में जल्द करेंगी कमबैक, फिल्म का पहला लुक देखिए
Priyanka Chopra Jonas बॉलीवुड में जल्द करेंगी कमबैक, फिल्म का पहला लुक देखिए

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Jonas पिछले लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं और प्रोफेशनल व पर्सनल लाइफ को अच्छे से मैनेज कर रही हैं। लेकिन वे जल्द बॉलीवुड में कमबैक करेंगी अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक के जरिए। प्रियंका के फैंस के लिए खुशी वाली बात है कि उनकी इस फिल्म का लुक सामने आया है। 

loksabha election banner

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा जोनस की फिल्म द स्काई इज पिंक का लुक लीक हो गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह लुक उनकी इसी फिल्म का है लेकिन मेकर्स की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस लुक में प्रियंका कुछ सोचती हुई नजर आ रही हैं। वहीं बैकग्राउड को ब्लैक रखा गया है। प्रियंका इस तस्वीर में सेमी फॉर्मल ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं। 

The Sky is Pink में प्रियंका चोपड़ा जोनस, फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में हैं। शोनाली बोस के निर्देशन में बन रही यह फिल्म पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित एक मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। प्रियंका जब बॉलीवुड से दूर थी तब वे हॉलीवुड फिल्मों को लेकर व्यस्त रही थीं। उन्होंने अमेरिकन टेलीविजन थ्रिलर सीरीज क्वांटिको और बेवॉच से हॉलीवुड में एंट्री की थी। 

पिछले कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा फिल्म भारत को लेकर लगातार चर्चा में रही थीं क्योंकि उन्होंने यह फिल्म शुरूआत में छोड़ दी थी जिसके बाद कटरीना कैफ को प्रियंका की जगह लिया गया था। इसके बाद लगातार इसको लेकर खबरें आती रही थी कि प्रियंका ने शादी के कारण फिल्म छोड़ी है और सलमान उनसे नाराज हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने फिर से कुछ ऐसा किया था जिससे एक बार फिर उनके इस मामले को लेकर बात होने लगी थी। प्रियंका ने अपनी अपकमिंग फिल्म The sky is pink की रैप पार्टी में सलमान की फिल्म भारत को छोड़ने का कारण भी बताया। साथ ही इशारों इशारों में उसे नाचने गाने वाली फिल्म बता दिया था।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर में हॉलीवुड सिंगर व एक्टर निक जोनस से शादी की थी। जोधपुर के उम्मेद भवन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया था। इसके बाद प्रियंका ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन भी किया था। शादी के बाद से प्रियंका सोशल मीडिया पर और ज्यादा एक्टिव हो गईं हैं और लगातार अपने फैंस के लिए पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.