Move to Jagran APP

Priyanka Chopra Reveals Secret: पिता की दी हुई इस चीज़ को जान से बढ़कर चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra Reveals Her Secret प्रियंका ने पिछले साल दिसम्बर में अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस से उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। (Photo-Instagram)

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 04:20 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 08:55 PM (IST)
Priyanka Chopra Reveals Secret: पिता की दी हुई इस चीज़ को जान से बढ़कर चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा
Priyanka Chopra Reveals Secret: पिता की दी हुई इस चीज़ को जान से बढ़कर चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा अपने डैड डॉ. अशोक चोपड़ा के बेहद क़रीब थीं। उनके हाथ की कलाई पर गुदा टैटू Daddy's Little Girl इस बात की मिसाल है कि वो अपने पिता को कितना चाहती थीं। अब एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने उस गिफ़्ट का खुलासा किया है, जो उनके पिता ने उन्हें दिया था। प्रियंका के लिए यह तोहफ़ा बेहद अज़ीज़ है और इसे संभालकर रखती हैं। 

loksabha election banner

वैनिटी फेयर को दिये इंटरव्यू में प्रियंका से पूछा गया कि उनके पास सबसे क़ीमती चीज़ क्या है, जिसे वो सहजकर रखती हैं, इस पर प्रियंका ने बताया कि उनका मंगलसूत्र और डायमंड रिंग, जो उनके पिता ने उन्हें तोहफ़े में दी थी। प्रियंका ने इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया कि वो अपने डैड द्वारा दिये गये सोने के सिक्के भी संभालकर रखती हैं, जहां जाती हैं, वहां साथ लेकर जाती हैं। प्रियंका इन्हें अपना गुड लक चार्म मानती हैं। प्रियंका के पिता की 2013 में डेथ हो गयी थी। 

 

View this post on Instagram

Every year on this day Sid and I would look for ways to surprise you... but we never managed to do so! You always knew everything... So I hope wherever you are, You know that you are with us everyday. In everything I do, I think about your encouragement... In every choice I make, I ask for your affirmation... In everything that happens to me, I am grateful for your blessings. Happy Birthday Dad. I wish you were here everyday! We love you. @siddharthchopra89 @madhumalati P.S. - the background song was one of dad’s favourites... one he always used to sing for mom ❤

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रियंका ने बताया कि डायमंड उन्हें बेहद पसंद हैं और आख़िरी दम तक वो इन्हें अपने पास रखना चाहेंगी। प्रियंका ने खुलासा किया कि स्टाइल के मामले में ऑड्रे और मर्लिन मुनरो हमेशा उनके फेवरिट रहेंगे। प्रियंका और निक जोनस को हाल ही में Best Dressed Couple चुना गया है। 

 

View this post on Instagram

Night Rider

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रियंका ने पिछले साल दिसम्बर में अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी की थी। जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में तीन दिन तक शादी का उत्सव चला था, जिसमें प्रियंका के बेहद क़रीब रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। निक की पूरी फैमिली अमेरिका से भारत आयी थी। 

प्रियंका द स्काय इज़ पिंक से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं, जिसमें फ़रहान अख़्तर और ज़ायरा वसीम मुख्य भूमिकाओं में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.