Move to Jagran APP

Priyanka Chopra Jonas के मिस वर्ल्ड बनने पर मां मधु चोपड़ा ने बधाई देने के बजाए पूछा था यह सवाल

Priyanka Chopra ने मिस वर्ल्ड का ताज पहनकर पूरी दुनिया को अपना फैन बना लिया था। उस लम्हे को याद करके प्रियंका ने एक बेहद दिलचस्प राज़ खोला है जिसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। प्रियंका ने वीडियो के साथ लिखा- मैं 18 की हुई थी। मिस वर्ल्ड बन गयी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 01:41 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 08:28 PM (IST)
Priyanka Chopra Jonas के मिस वर्ल्ड बनने पर मां मधु चोपड़ा ने बधाई देने के बजाए पूछा था यह सवाल
अपनी मां के साथ प्रियंका चोपड़ा। (Photo- Screen Shot, Instagram)

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा जोनस बॉलीवुड की हदों को पार करके आज ग्लोबल सेलेब्रिटी बन चुकी हैं। जितनी कामयाबी के साथ उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर को शेप दी, अब उसी शिद्दत के साथ वो हॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में जुटी हैं। इस सब की शुरुआत आज से ठीक 20 साल पहले हुई थी, जब प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का ताज पहनकर पूरी दुनिया को अपना फैन बना लिया था। उस लम्हे को याद करके प्रियंका ने एक बेहद दिलचस्प राज़ खोला है, जिसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

loksabha election banner

प्रियंका ने वीडियो के साथ लिखा- मैं 18 की हुई थी और मिस वर्ल्ड बन गयी। सारी गहमा-गहमी के बीच जब मैं अपने माता-पिता से स्टेज पर मिली तो मेरी मॉम का पहला सवाल था- बेब, तुम्हारी पढ़ाई का अब क्या होगा? प्रियंका ने इसके साथ Indian Mom और 20 in 2020 लिखा है। यह प्रियंका के ऐसे सफ़र की शुरुआत थी, जिसे आज बॉलीवुड से हॉलीवुड कर पहचान मिल चुकी है। 

इस वीडियो की शुरुआत प्रियंका के मिस वर्ल्ड बनाये जाने के एलान से होती है। वीडियो में बताया जाता है कि यह ख़िताब जीतने वाली प्रियंका पांचवीं भारतीय थीं। वीडियो में आगे प्रियंका की मॉम मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा अपने अनुभव के बारे में बात कर रहे हैं। मधु कहती हैं कि प्रियंका को बधाई देने के बजाए उन्होंने बेहद बेवकूफाना सवाल किया कि अब उनकी स्टडीज़ का क्या होगा।

 

View this post on Instagram

Picture this... I just turned 18 and won Miss World!! When I finally reunited with my parents among all the chaos on stage, the first thing my mom said to me was “babe, what’s going to happen with your studies?” #IndianMom #20in2020

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

अमेरिकन सिंगर एक्टर निक जोनस से शादी करके प्रियंका चोपड़ा अब प्रियंका चोपड़ा जोनस बन चुकी हैं और इन दिनों लॉस एंजेलिस में अपनी ससुराल में हैं। प्रियंका ने इससे पहले एक और वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो गोल्फ का शॉट लगाती नज़र आ रही हैं। इस वीडियो के साथ प्रियंका ने लिखा- शॉट्स के बीच में। प्रैक्टिस से परफेक्शन आता है। 

 

View this post on Instagram

In between ‘shots’ 🏌️‍♀️🎥 #PracticeMakesPerfect Thanks for your help @thlpntzk

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका जर्मनी में हैं और कीनू रीव्स के साथ मैट्रिक्स के अगले सीक्वल की शूटिंग कर रही हैं। प्रियंका इसके अलावा प्रोडक्शन में भी उतर चुकी हैं। हाल ही में अमेज़न प्राइम पर उनकी पहली होम प्रोडक्शन फ़िल्म ईविल आई रिलीज़ हो चुकी है। इसके अलावा प्रियंका नेटफ्लिक्स की फ़िल्म द व्हाइट टाइगर में काम कर रही हैं, जिसमें राजकुमार राव उनके साथ नज़र आएंगे। यह फ़िल्म अरविंद अडिगा के नॉवल पर आधारित है, जो इसी नाम से आया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.