Move to Jagran APP

Priyanka Chopra Jonas शूटिंग के दौरान हुईं ज़ख्मी, असली और नकली चोट का फ़र्क करना हुआ मुश्किल

प्रियंका सीरीज़ की शूटिंग लंदन में इस साल की शुरुआत से कर रही हैं। यह सीरीज़ अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी और प्रियंका का इस सीरीज़ से वेब सीरीज़ डेब्यू होगा। इस सीरीज़ के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर एवेंजर्स- एंडगेम के निर्देशक रूसो ब्रदर्स हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 27 Aug 2021 08:33 PM (IST)Updated: Sat, 28 Aug 2021 06:47 AM (IST)
Priyanka Chopra Jonas शूटिंग के दौरान हुईं ज़ख्मी, असली और नकली चोट का फ़र्क करना हुआ मुश्किल
Priyanka Chopra Jonas and during Citadel shoot. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा जोनस इस समय अपने नये शो सिटेडल (Citadel) की शूटिंग कर रही हैं। प्रियंका ने शूटिंग के दौरान ली गयी तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर कीं, जिनमें उनका सिर पर चोट का घाव नज़र आ रहा है। वहीं गाल पर भी एक कट का निशान है। चोटों के निशान में एक चोट असली भी है। प्रियंका ने तस्वीरों के माध्यम से असली और नकली चोट का फ़र्क समझाया है। 

loksabha election banner

पहली तस्वीर में प्रियंका के माथे पर लगी चोट से ख़ून बहता दिख रहा है। इसके साथ प्रियंका ने लिखा- क्या असली है और क्या नहीं? दूसरी तस्वीर में प्रियंका ने अपनी भौंह का क्लोज़ अप शेयर किया है, जिस पर एक कट का निशान नज़र आ रहा है। प्रियंका ने बताया कि यह असली चोट है। वहीं, आंख के नीचे एक और चोट का निशान है, जिसे प्रियंका ने फेक यानी फ़र्ज़ी लिखा है। 

हाल ही में प्रियंका की इस शो की शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई थीं, जिनमें वो एक इंटेंस सीन को शूट करती नज़र आ रही हैं। सिटेडल में प्रियंका एक स्पाई के रोल में हैं। शो में प्रियंका गेम ऑफ़ थ्रोंस फेम रिचर्ड मेडन के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। प्रियंका सीरीज़ की शूटिंग लंदन में इस साल की शुरुआत से कर रही हैं। यह सीरीज़ अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी और प्रियंका का इस सीरीज़ से वेब सीरीज़ डेब्यू होगा। इस सीरीज़ के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर एवेंजर्स- एंडगेम के निर्देशक रूसो ब्रदर्स हैं। इससे पहले प्रियंका ने अपनी इंटरनेशनल फ़िल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग पूरी की थी।

इसके अलावा प्रियंका हॉलीवुड फ़िल्म मैट्रिक्स 4 में भी नज़र आएंगी, जिसका टाइटल हाल ही में रिवील किया गया है। यह फ़िल्म द मैट्रिक्स- रिसरेक्शंस शीर्षक से रिलीज़ की जाएगी। बॉलीवुड फ़िल्मों की बात करें तो प्रियंका फ़रहान अख़्तर के निर्देशन में बनने जा रही फ़िल्म जी ले ज़रा में कटरीना कैफ़ और आलिया भट्ट के साथ नज़र आएंगी। यह एक रोड ट्रिप फ़िल्म है, जो ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा की तर्ज़ पर बनायी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.