Move to Jagran APP

Priyanka Chopra Jonas के साथ मदद अभियान में जुटे पति निक जोनस भी, सोशल मीडिया के ज़रिए की ख़ास अपील

अक्षय कुमार अजय देवगन सुनील शेट्टी समेत कई कलाकारों ने एनजीओ के साथ मिलकर मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। वहीं प्रियंका चोपड़ा भले ही अमेरिका में हैं मगर वहां रहकर वो लगातार इस मुश्किल घड़ी में देशवासियों की मदद की कोशिश कर रही हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 29 Apr 2021 01:05 PM (IST)Updated: Thu, 29 Apr 2021 01:05 PM (IST)
Priyanka Chopra Jonas के साथ मदद अभियान में जुटे पति निक जोनस भी, सोशल मीडिया के ज़रिए की ख़ास अपील
Priyanka Chopra Jonas and Nick Jonas. Photo- Instagram/Nick

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस की दूसरी लहर से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं। अब तक अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी समेत कई कलाकारों ने एनजीओ के साथ मिलकर मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। वहीं, प्रियंका चोपड़ा भले ही अमेरिका में हैं, मगर वहां रहकर वो लगातार इस मुश्किल घड़ी में देशवासियों की मदद की कोशिश कर रही हैं। प्रियंका के साथ अब उनके पति निक जोनस भी सोशल मीडिया के ज़रिए भारत की मदद की अपील कर रहे हैं। निक सिंगर और एक्टर हैं। 

loksabha election banner

प्रियंका ने अपने फाउंडेशन की ओर से कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए गिव इंडिया के नाम से एक ऑनलाइन फंड रेज़िंग कैम्पेन शुरू किया है, जिसमें लोगों से आर्थिक मदद की अपील की गयी है। इसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से देश का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर थक चुक है। इसे सुधारने की तत्काल ज़रूरत है। इसमें बताया गया है कि देश में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, ऑक्सीजन सिलिंडर्स, वेंटीलेटर्स आदि का इंतज़ाम करने की ज़रूरत है। निक ने इस लिंक को शेयर करके लिखा- भारत को हमारी ज़रूरत है। जो भी सम्भव है, कृपया दीजिए। 

बता दें, देश के कई हिस्सों से अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन और वेंटीलेटर्स की कमी की ख़बरें आ रही हैं। कई सेलेब्रिटीज़ मदद कर रहे हैं। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 200 से अधिक ऑक्सीजन वेंटीलेटर्स का इंतज़ाम किया है, जिन्हें यूके से मंगाकर एनजीओ के ज़रिए वितरित किया जाएगा। सोनू सूद लगातार कोविड-19 मरीज़ों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने एक एप भी इसके लिए जारी किया है। 

तमाम सेलेब्रिटीज़ ने अपने ट्विटर एकाउंट लोगों की मदद के लिए खोल दिये हैं, जहां से वो उनकी अपील को एम्प्लीफाई कर रहे हैं, ताकि वो संबंधित लोगों तक पहुंच जाएं। भूमि पेडनेकर, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, मनोज बाजपेयी, सुशांत सिंह, विनीत कुमार सिंह जैसे कलाकार इसमें जुटे हुए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.