Priyanka Chopra को Prakash Jaju केस की सुनवाई के दौरान जज ने किया वीडियो कॉल, जाने पूरा मामला
Priyanka Chopra Jonas और Prakash Jaju में चल रही कानूनी लड़ाई आपसी सहमति से खत्म कर दी गई है और दोनों पक्षकारों ने अपना अपना दावा वापस ले लिया हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को अंधेरी कोर्ट के जज ने सुनवाई के दौरान वीडियो कॉल कर चल रहे केस में उनकी राय जानी हैंl इसके बाद प्रियंका चोपड़ा द्वारा ने केस को आपसी सहमति से बंद करने की बात कहकर उनसे जुड़े एक केस को बंद करवा दियाl
फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके मैनेजर रहे प्रकाश जाजू (Prakash Jaju) के बीच का यह मामला थाl यह केस कोर्ट में 2004 से चल रहा थाl इसमें प्रियंका चोपड़ा के मैनेजर प्रकाश जाजू ने प्रियंका चोपड़ा पर लीगल कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाकर कोर्ट में केस दायर कर कर दिया थाl उन्होंने आगे कहा था कि प्रियंका ने एक तरफा फैसला सुनाते हुए उनके पक्ष को बिना सुने उन्हें हटाने का निर्णय ले लिया थाl जिसे उन्होंने चुनौती दी थीl
अब आ रही खबरों की माने तो प्रियंका चोपड़ा और प्रकाश जाजू में चल रही कानूनी लड़ाई आपसी सहमति से खत्म कर दी गई है और दोनों पक्षकारों ने अपना अपना दावा वापस ले लिया हैंl प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा इस केस की तारीख पर जाती थीl दोनों पक्ष कोर्ट रूम में उपस्थित थे और दोनों ने मामले को आपसी सहमति से सुलझाने की बात कहीl
इसके बाद जज ने प्रियंका चोपड़ा को वीडियो कॉल कर उनकी सहमति लीl दोनों की सहमति होने के बाद जज ने मामले को बंद कर दियाl
यह भी पढ़ें: Disha Patani ने शेयर किया बैक फ्लिप का वीडियो, अब तक 20 लाख से अधिक बार देखा गया Viral Video
इसके साथ ही प्रकाश जाजू के साथ चल रहे प्रियंका चोपड़ा के विवाद का भी अंत हो गयाl प्रियंका चोपड़ा जल्द फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगीl