The Sky Is Pink का प्रमोशन करने मुंबई लौटीं प्रियंका चोपड़ा, एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक में हुईं स्पॉट, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई इंज पिंक के प्रमोशन में लगी हुई हैं। हाल ही में वो मुंबई लौटी हैं। Photo- Manav Manglani
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इंज पिंक' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। हाल ही में वो फिल्म का प्रमोशन करने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गई थीं। यहां उनकी फिल्म का प्रीमियर भी रखा गया था जो काफी अच्छा रहा। अब प्रियंका अपनी फिल्म का प्रमोशन करने मुंबई आई हैं। फैंस के दिमाग में ये सवाला था कि न्यूयॉर्क में शिफ्ट हो चुकीं प्रियंका क्या अपनी फिल्म का प्रमोनशन करने मुंबई आएंगी? तो प्रियंका ने अपने फैंस का पूरा ध्यान रखा है और वो मुंबई आ गई हैं।
एयरपोर्ट से निकलते हुए उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें एक्ट्रेस काफी कूल लग रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर का प्रिंटेड टॉप और शॉर्ट्स पहने हुए हैं। साथ में उन्होंने ब्लैक कलर के शूज़ पहने हुए हैं। इस पूरे गैटअप में प्रियंका काफी कॉन्फीडेंट और स्टाइलिश लग रही हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
#PriyankaChopra is back in the Bay for her movie promotions #Instalove #ManavManglani
आपको बता दें कि इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सुरेश भी लीड रोल में नजर आएंगे। फरहान फिल्म में प्रियंका के पति का किरदार निभा रहे हैं, जबकि जायरा और रोहित उनके बच्चों का। इस फिल्म के साथ प्रियंका काफी लंबे समय बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। यही वजह है कि ट्रेलर रिलीज होने के बाद हर किसी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।