Move to Jagran APP

Priyanka Chopra की ये फिल्म दुनियाभर में बनी नबंर 1, एक्ट्रेस ने इस तरह जाहिर की खुशी

नई दिल्ली जेएनएन। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सिनेमा तक नाम कमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म द व्हाइट टाइगर को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी यह फिल्म हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

By Anand KashyapEdited By: Published: Wed, 27 Jan 2021 12:36 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jan 2021 12:36 PM (IST)
Priyanka Chopra की ये फिल्म दुनियाभर में बनी नबंर 1, एक्ट्रेस ने इस तरह जाहिर की खुशी
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा , Instagram : priyankachopra

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सिनेमा तक नाम कमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म द व्हाइट टाइगर को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी यह फिल्म हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है। इस बीच उनकी फिल्म द व्हाइट टाइगर को एक खास सफलता मिली है।

loksabha election banner

प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म पूरी दुनिया में नंबर एक फिल्म बन गई है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद दी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाली फिल्मों की एक रैंकिंग रिपोर्ट को साझा किया है। इस रिपोर्ट में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द व्हाइट टाइगर नंबर एक पर है। जबकि हॉलीवुड फिल्म आउटसाइड द वायर नंबर दो पर है।

प्रियंका चोपड़ा ने इस रैंकिंग रिपोर्ट के साझा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। साथ ही दर्शकों का शुक्रिया भी अदा किया है। उन्होंने रिपोर्ट के पोस्ट में लिखा, 'द व्हाइट टाइगर को दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 फिल्म बनता देखकर काफी उत्साहित हूं !! सभी के साथ के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। देखते रहिए और मुझे बताइए कि आप क्या सोचते हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' नेटफ्लिक्स पर 22 जनवरी को रिलीज हो गई। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और अभिनेता राजकुमार राव के अलावा आदर्श गौरव मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के स्टार्स इसका प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

प्रियंका की इस फिल्म को न सिर्फ दर्शक खूब पंसद कर रहे हैं बल्कि इसकी जमकर तारीफ भी हो रही है। फिल्म द व्हाइट टाइगर साल 2008 में आये अरविंद अडिगा के नॉवल पर आधारित है। फिल्म में एक सामाजिक भेदभाव को दिखाया जाएगा। द व्हाइट टाइगर में मुख्य रूप से गरीबी, जाति, धर्म, और भ्रष्टाचार पर कमेंट किया गया है। फिल्म का निर्देशन रमीन बहरानी ने किया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.