Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा गूगल पर बन गईं प्रियंका सिंह

प्रियंका चोपड़ा का नाम गूगल पर गलत दिखाया जा रहा है। गूगल पर प्रियंका का नाम सर्च करने पर प्रियंका सिंह लिखा आ रहा है।

By Vineet SharanEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 12:17 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 03:43 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा गूगल पर बन गईं प्रियंका सिंह
प्रियंका चोपड़ा गूगल पर बन गईं प्रियंका सिंह

नई दिल्ली, जेएनएन।  प्रियंका चोपड़ा का नाम गूगल पर गलत दिखाया जा रहा है। गूगल पर प्रियंका का नाम सर्च करने पर प्रियंका सिंह लिखा आ रहा है। सर्च इंजन पर नाम गलत लिखने के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। इस गलती का कारण कोई बग हो सकता है, गलत एंट्री या कोई अन्य तकनीकी खराबी। 

loksabha election banner

दरअसल जैसे ही आप गूगल पर प्रियंका चोपड़ा सर्च करेंगे। तो दाहिनी ओर बने रिजल्ट बॉक्स में प्रियंका चोपड़ा की जगह प्रियंका सिंह नाम दिखेगा। जबकि प्रियंका अपना नाम प्रियंका चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा जोनस (शादी के बाद से) लिखती हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि किस वजह से सर्च में उनका सरनेम सिंह दिख रहा है।

कई फिल्मों में नजर आएंगी पीसी

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। प्रियंका जल्द ही राजकुमार राव के साथ नेटफिलिक्स की सीरीज में दिखेंगी। यह फिल्म अरविंद अडिगा के ‘मैन बुकर पुरस्कार विजेता’ उपन्यास ‘द व्हाइट टाइगर’ पर आधारित है। व्हाइट टाइगर फिल्म का निर्देशन रामिन बहरानी करेंगे। इसमें प्रियंका के साथ राजकुमार राव नजर आएंगे। इसके अलावा पीसी नेटफ्लिक्स की सुपरहीरो फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' में भी दिखाई देंगी। जल्द ही उनकी अगली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' रिलीज होगी। सोनाली बोस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 

पीसी की मां बनने की इच्छा

37 वर्षीय अभिनेत्री प्रियंका ने वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह अब मां बनना चाहती हैं। प्रियंका सितंबर के वोग अंक के कवर पर नजर आएंगी। प्रियंका ने कहा है कि वह लॉस एंजेलिस में सेटल होना चाहती हैं।

 

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.