डायरेक्टर बनने की तैयारी में जुटीं प्रियंका चोपड़ा, कहा- किसी का जेंडर उनकी योग्यता को नहीं दर्शाता है
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग के बाद अब प्रोडक्शन में भी काम बढ़ा रही हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि वो निर्देशन में भी आगे बढेंगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी बेहतरीन पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म से प्रियंका तीन साल बाद अपना बॉलीवुड कमबैक कर रही हैं। हाल ही में खबर आई है कि प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन में भी अपना कदम आगे बढ़ा सकती हैं।
हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने आईएएनएस को फिल्म डायरेक्शन से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'इसमें इतनी जिम्मेदारी है जो मुझे नर्वस कर देती है, लेकिन धीरे धीरे में एक्टिंग से प्रोडक्शन की तरफ बढ़ गई हूं, और आशा है कि मैं जल्द ही निर्देशन की तरफ भी आऊं'।
यह भी पढ़ें: Sapna Choudhary Viral Pics: सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं ग्लैमरस तस्वीरें, लग रही हैं बेहद खूबसूरत
प्रिंयका की आने वाली फिल्म द स्काई इज़ पिंक को शोनाली बोस द्वारा निर्देशित किया गया है। शोनाली पर बात करते हुए प्रियंका ने बताया, 'मुझे नहीं लगता कि किसी का जेंडर उन्हें दर्शाता है, महिलाएं और पुरुष को उनके काम करने की योग्यता के अनुसार देखा जाता है, शोनाली के साथ काम करना मेरे लिए एक सम्मान की बात है, मुझे लगता है वो एक अतुल्य डायरेक्टर हैं, और उनका जेंडर इस बात को नहीं दर्शाता है'। इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा शोनाली बोस के साथ फिल्म 'दिल धड़कने दो' में काम कर चुकी हैं, दोनों द स्काई इज़ पिंक में फिर एक बार साथ आए हैं।
आपको बता दें कि इस फिल्म को 11 अक्टूबर को रिलीज़ किया जाएगा। प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म में फरहान अख्तर, ज़ायरा वसीम और रोहित शराफ भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं।
फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' राइटर आयशा चौधरी की असल जिंदगी पर आधारित है, जिनकी महज़ 18 साल की उम्र मे मृत्यू हो गई थी। आयशा चौधरी का किरदार फिल्म में ज़ायरा वसीम ने निभाया है जो खुद पूरी स्टोरी को नरेट करने वाली हैं।