Move to Jagran APP

अमेरिका में हो रहे प्रदर्शन में शामिल हुए प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी, देखें-तस्वीरें

Priyanka Chopra In Laws Family in protest प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी सोफी टर्नर और जो जोनस भी अमेरिका में हो रहे प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं।

By Mohit PareekEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 12:35 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 12:35 PM (IST)
अमेरिका में हो रहे प्रदर्शन में शामिल हुए प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी, देखें-तस्वीरें
अमेरिका में हो रहे प्रदर्शन में शामिल हुए प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी, देखें-तस्वीरें

नई दिल्ली, जेएनएन। अमेरिका में अश्वेत नागर‍िक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद हंगामा जारी है और पूरे देश में जगह जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। अमेरिका में ही नहीं, कई अन्य देशों में भी इस प्रदर्शन का समर्थन हो रहा है और पुलिस की ओर से की जा रही हिंसा की आलोचना की जा रही है। भारत में भी कई लोगों ने इसके खिलाफ सोशल मीडिया पर आवाज उठाई है, जिसमें कई बॉलीवुड एक्ट्रेस भी शामिल है।

loksabha election banner

पहले बॉलीवुड से ग्लोबल एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा ने भी इसको लेकर एक पोस्ट किया था। लंबे वक्त से अमेरिका में ही रह रहीं प्रियंका के ससुराल वाले भी अब इस प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं। अब इस आंदोलन में प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी सोफी टर्नर और जो जोनस संग उतर आए हैं। सोफी और जो दोनों घर से बाहर निकलकर इस आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वो मुंह पर मास्क लगाए नज़र आ रहे हैं और प्रदर्शन में बोर्ड लिए शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने एक छोटा सा वीडियो क्लिप भी शेयर किया है जिसमें किसी मैदान में भारी संख्या में जुटे लोग इस आंदोलन का समर्थन करते हुए देखे जा सकते हैं। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने इस प्रदर्शन के समर्थन में आवाज उठाते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा था- ''बहुत सारा काम करने को बाक़ी है और यह वैश्विक स्तर पर व्यक्तिगत रूप से करना होगा। ख़ुद को शिक्षित करके इस नफ़रत को ख़त्म करना है। यहां अमेरिका और दुनियाभर में यह रंग भेद की लड़ाई, जहां आप रहते हो, किसी को मरने की ज़रूरत नहीं है। त्वचा के रंग की वजह से किसी के हाथों किसी को नहीं मरना चाहिए। 25 मई को, जॉर्ज फ्लॉइड की गर्दन को पुलिस अफ़सर ने दबाकर रखा, जिससे उसकी मौत हो गयी। वो वहां अपने जीवन के लिए लड़ता रहा। सांस लेने के लिए संघर्ष करता रहा। अब उस अफ़सर पर हत्या का मुक़दमा चलेगा। जॉर्ज, मैं तुम्हारे परिवार के लिए प्रार्थना कर रही हूं।''

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Black Lives Matter. ❤️

A post shared by J O E J O N A S (@joejonas) on

प्रिंयका चोपड़ा के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अमेरिका में हो रहे प्रदर्शन पर अपनी राय दी है। अभी अमेरिका में रह रहीं नरगिस फखरी ने भी कुछ दिन पहले प्रदर्शन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। वहीं, कंगना रनोट का कहना है कि अमेरिका में हो रहे प्रदर्शन पर अपनी राय देने वाले स्टार भारत में जब साधु की हत्या की गई थी तो क्यों चुप थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.