परफॉर्मेंस के बीच निक जोनस को आया प्रियंका चोपड़ा पर प्यार, हजारों लोगों के सामने ‘I LOVE YOU’, देखें वीडियो
अमेरिकन सिंगर निक जोनस प्रियंका चोपड़ा से कितना प्यार करते हैं ये कई मौकों पर नजर आ चुका है। दोनों के बीच की जबरदस्त कैमिस्ट्री तस्वीरों में तो साफ नजर आती ही है। Photo- Instagram
नई दिल्ली, जेएनएन। अमेरिकन सिंगर निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा से कितना प्यार करते हैं ये कई मौकों पर नजर आ चुका है। दोनों के बीच की जबरदस्त कैमिस्ट्री तस्वीरों में तो साफ नजर आती ही है इसके अलावा निक कई लाइव कॉन्सर्ट में भी हजारों लोगों के सामने प्रियंका के लिए अपने प्यार का इज़हार कर चुके हैं। कुछ दिन पहले निक का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो इशारों में प्रियंका को आई लव यू कह रहे थे।
अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक बार फिर स्टेज पर परफॉर्म करते वक्त प्रियंका का आई लव यू कह रहे हैं। ये वायरल वीडियो निक के एक शो का है। इस वीडियो में नजर आ रहा है निक स्टेज पर खड़े हैं उनके हाथों में गिटार लगा हुआ है और प्रियंका की तरफ देखकर उन्हें आई लव यू (I LOVE YOU) बोल रहे हैं। इसके बाद निक आपनी सास मधु चोपड़ा से हाथ मिलाते हैं फिर प्रियंका चोपड़ा से हाथ मिलाते हैं।
कुछ दिन पहले भी निक का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो कॉन्सर्ट के बीच में प्रियंका को आई लव यू कह रहे थे। निक ब्रदर्स उस वक्त एक कॉन्सर्ट के सिलसिले में बोस्टन के टूर पर थे। कॉन्सर्ट के दौरान निक ने प्रियंका को इस अंदाज में ‘आई लव यू’ कहा था कि वहां मौजूद हर शख्स उनका दीवाना हो गया। उस दौरान भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं जिनमें दिख रहा था कि प्रियंका, निक से काफी दूर खड़ी हैं और निक स्टेज से उन्हें हाथ से इशारा कर के ‘आई लव यू’ कह रहे हैं। पत्नी को प्यार करने का ये तरीका उनके फैंस को काफी पसंद आया था।