Move to Jagran APP

Priyanka Chopra से दूर निक जोनस को आ रही है पत्नी की याद, एक्ट्रेस के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस उनकी तरह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों यह दोनों एक-दूसरे से दूर अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में शूटिंग कर रही हैं तो वहीं निक जोनस लॉस एंजिल्स में अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Mon, 14 Jun 2021 10:49 AM (IST)Updated: Mon, 14 Jun 2021 10:49 AM (IST)
Priyanka Chopra से दूर निक जोनस को आ रही है पत्नी की याद, एक्ट्रेस के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस Instagram: nickjonas

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति अमेरिकन सिंगर निक जोनस उनकी तरह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों यह दोनों एक-दूसरे से दूर अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में शूटिंग कर रही हैं तो वहीं निक जोनस लॉस एंजिल्स में अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। पत्नी से दूर निक जोनस प्रियंका चोपड़ा को काफी याद कर रहे हैं।

loksabha election banner

इस बात को निक जोनस ने खुद सोशल मीडिया पर बयां किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेहद खास तस्वीर साझा कर प्रियंका चोपड़ा को याद किया है। निक जोनस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपडा के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में यह दोनों काफी रोमंटिक दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक-दूसरे की आंखों में प्यार से देखते हुए नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा सफेद रंग की फ्लोरल डिजाइन वाली नीली साड़ी और चांदी की चूड़ियां पहने दिखाई दे रही हैं। वहीं निक जोनास सफेद स्वेटर और काले रंग की पैंट पहने हुए हैं। यह एक सोफे पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इन दोनों के पास उनका कुत्ता गीनो नजर आ रहा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के लिए खास कैप्शन लिखा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by NICK JONɅS (@nickjonas)

उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'वह बस और कुछ नहीं, इतनी ही पोस्ट है। मेरे दिल को याद आ रही है।' सोशल मीडिया पर निक जोनस की प्रियंका चोपड़ा के साथ यह खास तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। दोनों के फैंस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर की तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले भी यह दोनों अपनी एक तस्वीर की वजह से चर्चा में थे।

बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ​पति निक जोनस की एक खास तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर के जरिए प्रियंका बताया कि वह अपने पति को कितना मिस कर रही हैं। यह तस्वीर निक और प्रियंका के रोमांटिक पलों के दौराना की थी। हालांकि तस्वीर में सिर्फ निक जोनस ही नजर आ रहे थे। लेकिन इस तस्वीर को जरा ध्यान से देखिए आपको कुछ खास दिखेगा। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि निक के सिर यानी कान के पास प्रियंका के किस का निशान था जो उनकी लिपस्टिक से बना हुआ है। इस तस्वीर को साझा करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, मेरी लिपस्टिक उसकी फीकी पड़ गई...मिस यू ऑलरेडी।'  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.