Move to Jagran APP

Priyanka Chopra We Can Be Heroes Look: प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' का फर्स्ट लुक हुआ जारी, देखें तस्वीरें

Priyanka Chopra We Can Be Heroes Look प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया हैl इसमें प्रियंका चोपड़ा गुस्से में नजर आ रही है और बहुत ही शक्तिशाली महिला के तौर पर नजर आ रही हैl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 07:31 AM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 07:34 AM (IST)
Priyanka Chopra We Can Be Heroes Look: प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' का फर्स्ट लुक हुआ जारी, देखें तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा को वाइट शर्ट और ब्राउन शॉर्ट्स में देखा जा सकता हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जल्द हॉलीवुड फिल्म 'वी कैन बीहीरोज' में नजर आएंगेl यह एक सुपर हीरो एडवेंचर फिल्म होगीl इस फिल्म का निर्देशन रोबर्ट रोड्रिग्स ने किया हैंl इस फिल्म में पेट्रो पास्कल, क्रिश्चन स्लेटर और बॉयज हूल्ब्रूक की अहम भूमिका हैंl इस फिल्म में पेट्रो पास्कल अच्छे व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैंl वहीं प्रियंका विलेन की भूमिका में नजर आ सकती हैl

prime article banner

प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया हैl इसमें प्रियंका चोपड़ा गुस्से में नजर आ रही है और बहुत ही शक्तिशाली महिला के तौर पर नजर आ रही हैl प्रियंका चोपड़ा को इसमें वाइट शर्त और ब्राउन शॉर्ट्स में देखा जा सकता हैl उनके साथ दो और लोग सूट पहने देखे जा सकते हैंl इसके अलावा एक फ्यूचरिस्टिक लेबोरटरी नजर आ रही हैl

 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix Film (@netflixfilm)

यह कहानी नाइंटीज के सुपरहीरो शार्क बॉय और लावा गर्ल की है, जो अब बड़े हो गए हैं और उनके बच्चे हो गए हैंl फिल्म में बताया गया है कि जब एलियन धरती पर सुपर हीरो को किडनैप कर लेते हैं, तब उनके बच्चे साथ आते हैं, ताकि वह दुनिया और अपने माता-पिता को बचा सकेl प्रियंका चोपड़ा इसके अलावा द वाइट टाइगर में नजर आएंगीl इसमें उनके अलावा राजकुमार राव और आदर्श गौरव की अहम भूमिका हैl यह फिल्म अरविंद एडिगा की मैन बुकर प्राइज विनिंग बुक पर आधारित हैl प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड अभिनेत्री हैl वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैl उन्होंने निक जोनास के साथ शादी कर ली हैl वह अमेरिका और भारत में आती-जाती रहती हैl  

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास और उनके पति निक जोनास ने इस साल लंदन में दिवाली मनाई हैl जहां प्रियंका वर्तमान में शूटिंग कर रही हैं। इस जोड़ी ने रविवार को अपने प्रशंसकों को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम पर एक शानदार तस्वीर पोस्ट की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.