Move to Jagran APP

बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा को हुए 15 साल, रंगभेद की वजह से छोड़ी हॉलीवुड फ़िल्म

हिंदी फ़िल्मों में उन्होंने 2003 में द हीरो- लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाय फ़िल्म से पारी शुरू की थी, जो 9 अप्रैल को रिलीज़ हुई थी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 11 Apr 2018 05:50 PM (IST)Updated: Fri, 13 Apr 2018 01:57 PM (IST)
बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा को हुए 15 साल, रंगभेद की वजह से छोड़ी हॉलीवुड फ़िल्म
बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा को हुए 15 साल, रंगभेद की वजह से छोड़ी हॉलीवुड फ़िल्म

मुंबई। अमेरिका में रंगभेद को भले ही ख़त्म मान लिया गया हो, मगर आज भी ये अपना रंग दिखाता रहता है और इसका शिकार बनी चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने खुलासा किया है कि अपनी त्वचा के रंग की वजह से उन्हें एक फ़िल्म छोड़नी पड़ी थी। 

loksabha election banner

प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में इस वक़्त काफ़ी काम कर रही हैं। उनके टीवी शो क्वांटिको का तीसरा सीज़न प्रसारित होने वाला है। वहीं, हॉलीवुड फ़िल्में भी उनके पास हैं। हॉलीवुड में अपनी पहचान बना रहीं प्रियंका को कभी-कभी कड़वे अनुभव भी होते हैं। एक अंतर्राष्ट्रीय मैगज़ीन को दिये गये इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि कैसे रंगभेद की वजह से उन्हें हॉलीवुड फ़िल्म में नहीं लिया गया। प्रियंका ने कहा कि पिछले साल जब वो एक फ़िल्म की शूटिंग के लिए बाहर गयी हुई थीं तब एक स्टूडियो से उनके मैनेजर की बात हुई। मैनेजर को बताया गया कि प्रियंका फ़िल्म के लिए फिट नहीं हैं और इसकी वजह उनकी फिजिकेलिटी बतायी गयी। 

बाद में जब इस बारे में पड़ताल की गयी तो पता चला कि फिजिकेलिटी का तात्पर्य उनके स्किन कलर से था। स्टूडियो फ़िल्म में ऐसे किसी कलाकार को लेना चाहते थे, जिसकी त्वचा का रंग ब्राउन हो। प्रियंका को ये सुनकर काफ़ी दुख हुआ। हॉलीवुड में बेवॉच से डेब्यू कर चुकीं प्रियंका के पास फिलहाल अ किड लाइक जेक और इज़िंट इट रोमांटिक (Isn't It Romantic) हैं, जिनमें वो अहम किरदार निभा रही हैं। 

प्रियंका बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेज़ में शामिल हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा के दायरे से निकलकर अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में अपनी पहचान कायम की है। हाल ही में प्रियंका ने इंडस्ट्री में 15 साल का सफ़र पूरा किया है। हिंदी फ़िल्मों में उन्होंने 2003 में द हीरो- लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाय फ़िल्म से पारी शुरू की थी, जो 9 अप्रैल को रिलीज़ हुई थी। अनिल शर्मा निर्देशित इस फ़िल्म के हीरो सनी देओल थे, जो रॉ एजेंट बने थे, जबकि प्रीति ज़िंटा कश्मीरी लड़की के रोल में थीं।

प्रियंका चोपड़ा ने फ़िल्म में सेकंड फ़ीमेल लीड रोल निभाया था, मगर पहली ही फ़िल्म से प्रियंका को नोटिस किया जाने लगा था। इसके एक महीने बाद ही अंदाज़ रिलीज़ हुई, जिसमें प्रियंका ने लारा दत्ता के साथ समानांतर नायिका का किरदार निभाया। राज कंवर निर्देशित फ़िल्म में अक्षय कुमार हीरो थे। ये दोनों ही फ़िल्में हिट रही थीं। द हीरो उस साल की टॉप ग्रॉसर्स में तीसरे स्थान पर रही थी।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रियंका ने सिंगल इन माय सिटी से शुरुआत की, जिसमें उन्होंने Will.i.am के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। 2013 में उन्होंने दूसरा गाना इग्जॉटिक लांच किया, जिसमें इंटरनेशनल सिंगर पिटबुल फीचर हुए। 2014 में प्रियंका एक और सिंगल I Can't Make You Love Me लेकर आयीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.